Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब गोबर से होगा बिजली उत्पादन!

Published

on

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राजीव युवा मितान क्लब द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में राज्य के सफल प्रतिभागी आकाश श्रीश्रीमाल और आकाश शुक्ला और राज्य सिविल सेवा परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाले नीरनिधि नन्देहा सहित 10 विद्यार्थियों, पैराओलम्पिक में सिल्वर पदक विजेता योगेश कथुरिया, पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़, पर्वतारोही चित्रसेन साहू, गायक सहदेव दिरदो, छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार प्रकाश अवस्थी, छत्तीसगढ़ी गायक ऋषिराज पाण्डेय, छत्तीसगढ़ी गायिका आरु साहू को सम्मानित किया।

इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि युवा और किशोर छत्तीसगढ़ को नई पहचान दे रहे हैं। युवा आगे बढ़ रहे हैं तो छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। युवा को सत्ता में भागीदारी देने वाले राजीव गांधी थे। गोबर से सैकड़ों मेगावाट बिजली का उत्पादन करेंगे, पूरा देश देखेगा। अब उद्योगपति नहीं, बल्कि गांव के किसान बिजली बेचेंगे। युवाओं के सांस्कृतिक उत्थान के लिए राजीव युवा मितान क्लब की शरुआत की गई है। मितान क्लब से शिक्षा,रोजगार,खेल,संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका देंगे।

यह भी पढ़ें   सोते वक्‍त अचानक पलट गई ट्रेन, मची चीख-पुकार, हावड़ा-मुंबई मेल हादसे में

कार्यक्रम में प्रसिध्द कॉमेडियन श्याम रंगीला और कलाकार काजल श्रीवास भी शामिल हुये । इस अवसर पर सांसद दीपक बैज, विधायक देवेन्द्र यादव, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार और बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   लॉकडाउन मे सुने घर में चोरी करने वाले नाबालिक को पुलिस ने धर दबोचा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   जशपुर में जंगली हाथियों का उत्पात, सो रही महिला को कुचल कर मार डाला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   क्या CSK लगाएगी जीत की हैट्रिक या कोलकाता मारेगी मौके पर चौका, मीम्स के जरिए जानें आज के मैच का हाल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending