Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Published

on

रायपुर। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। वित्त विभाग के तहत संचालनालय स्टेट ऑडिट ने 65 पदों पर भ​र्ती निकाली है। यह भर्ती तृतीय श्रेणी के सीनियर ऑडिटर और असिस्टेंट ऑडिटर पदों के लिए है। आपको ये जानकार बेहद खुशी होगी कि भर्ती में छत्तीसगढ़ के मूल युवाओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवम्बर तय की है। वहीं 12 दिसम्बर को परीक्षा की संभावित तारीख तय है।

इन पदों पर निकली भर्ती

सीनियर ऑडिटर (ज्येष्ठ संपरीक्षक) के कुल 11 और असिस्टेंट ऑडिटर (सहायक संपरीक्षक) के 54 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया 5 नवम्बर से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: पुलिस अधीक्षक ने दो अनुशासनहीन कर्मचारियों को किया निलंबित, एक लाईन अटैच

आपको बता दें कि आवेदन में गलतियां सुधारने का मौका 25 नवम्बर तक मिलेगा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट से 2 दिसंबर को परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा। इन पदों के लिए परीक्षा की संभावित तारीख अभी 12 दिसम्बर तय की गई है।

Financial Department

योग्यता
द्वितीय श्रेणी में कला, विज्ञान और वाणिज्य विषय में स्नातक अथवा इन संकायों के किसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है। विधि स्नातक (LLB) भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए लिखित परीक्षा में 200 अंकों का एक प्रश्नपत्र होगा। इसमें सामान्य अध्ययन और गणित के 100 अंक होंगे। वहीं 100 अंकों का हिंदी का प्रश्नपत्र होगा। यह वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। माइनस मार्किंग होगी।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिल्हा पुलिस द्वारा सटोरियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी, 2 आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट सदन में पेश, राज्य का GDP दर 11.5%.. प्रति व्यक्ति आय अनुमान-1,18,401 रुपए
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending