Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: ऑपरेशन प्रहार के तहत आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की कार्रवाई

Published

on

तलवारनुमा चापड़ लेकर लोगो को डराने वाले आरोपी के विरुद्ध तारबाहर पुलिस का प्रहार

आरोपी के कब्जे से 01 तलवारनुमा चापड़ जप्त

आनंद साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 22 वर्ष निवासी दुर्गा मंदिर के पास डिपोपारा तारबाहर थाना बिलासपुर

इस प्रकार है कि प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 18. 9.2024 को रात में करीबन 12:30 बजे वह अपने दोस्तों के साथ दुर्गा मंदिर के पास डिपोपारा में खड़ा था की उसी समय पड़ोस का आनंद साहू वहां पर आकर जबरदस्ती गाली गलौज करने लगा प्रार्थी के द्वारा मना करने पर अपने पास रखें तलवार नुमा चापड़ को निकाल कर लहरा रहा था प्रार्थी की सूचना मिलने पर तत्काल एक टीम मौके की ओर रवाना किया गया

यह भी पढ़ें   आरजी कर मामले में संजय का चौंकाने वाला दावा: "रेप-हत्या मैंने नहीं की, पहुंचने से पहले ही सब हो चुका था

जो आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने की फिराक में था जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया, आरोपी के कब्जे से 01 नग तलवार नुमा चापड़ जप्त किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: जवाहर नवोदय विद्यालय में 1 और छात्र कोरोना से संक्रमित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Chhatisgarh :3 ASI समेत 38 आरक्षकों का ट्रांसफर, शहरी थानों में जमे पुलिसकर्मी को भेजे गए ग्रामीण थानों में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने गृह मंत्री से की सौजन्य भेंट
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending