Connect with us

छत्तीसगढ़

पाकिस्तान रक्षामंत्री के 370 पर बिगड़े बोले, अब पीएम मोदी दे सकते हैं सीधा जवाब

Published

on

PM Modi In Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर चुनाव के बीच पड़ोसी मुल्क से आर्टिकल 370 को लेकर विवादित बयान आया है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अनुच्छेद 370 को खत्म करने की वकालत की है.

ऐसे में खबर है कि चुनाव प्रचार के लिए कटरा पहुंचे पीएम मोदी पड़ोसी मुल्क के बयान का जवाब दे सकते हैं. जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है और दूसरे चरण के लिए प्रचार शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (19 सितंबर 2024) को कटरा में जनसभा को संबोधित करेंगे.

जियो न्यूज से बातचीत करते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कश्मीर को लेकर कहा है, “जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35A को बहाल करने के लिए पाकिस्तान और नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन एक साथ हैं.” पड़ोसी मुल्क से ये बयान ऐसे वक्त में आया है जब राहुल गांधी के बयान को लेकर बीजेपी लगातार उनपर पलटवार कर रही है.

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव हुए कोरोना संक्रमित

अनुच्छेद-370 पर फिलहाल कांग्रेस चुप

जम्मू कश्मीर में 10 साल के अंतराल पर हो रहे विधानसभआ चुनाव में इस बार कांग्रेस अनुच्छेद 370 और 35A की बहाली को लेकर साइलेंट हैं. कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में भी इस बात का जिक्र नहीं किया गया है. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा ने कहा कि पाकिस्तान की हमेशा से मांग रही है कि कश्मीर का स्टेटस दोबारा से रीस्टोर किया जाए.

जम्मू कश्मीर में हो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. एक तरफ कांग्रेस जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ नेशनल कॉन्फ्रेंस यहां फिर से अनुच्छेद-370 और 35ए की बहाली के लिए जोर-शोर से आवाज उठा रही है.

यह भी पढ़ें   बेमेतरा : स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया एवं डेंगू से बचने की दी सलाह

श्रीनगर की रैली में पीएम ने बोला हमला

इससे पहले गुरुवार (19 सितंबर 2024) को ही पीएम मोदी ने श्रीनगर में कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) पर निशाना साधा था. पीएम मोदी ने कहा, “इन तीन पार्टियों और परिवारों ने अपने फायदे के लिए लोकतंत्र और कश्मीरियत को कुचला है. उन्होंने कहा, ‘‘क्या आपको याद है कि 1980 के दशक में उन्होंने क्या किया था? उन्होंने जम्मू-कश्मीर की राजनीति को अपनी जागीर मान लिया. वे नहीं चाहते थे कि उनके परिवार के अलावा कोई और सामने आए?”

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बेमेतरा : स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया एवं डेंगू से बचने की दी सलाह
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर जिले में अब तक 2.50 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, किसानों को 59.40 करोड़ रुपये का भुगतान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG : किराएदार युवतियों का अश्लील वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending