Connect with us

छत्तीसगढ़

जामगाँव में हुये रेल दुर्घटना के कारण इन ट्रेनों का परिचालन हुआ प्रभावित, यात्रा करने से पहले देख लें ये लिस्ट

Published

on


बिलासपुर। आज लगभग शाम 04.15 बजे मंडल के जामगाँव स्टेशन में दो मालगाड़ियों के पीछे से टकराने की घटना हुई है | इस घटना में लगभग 18 वैगन बेपटरी हुई है | अप व डाउन दोनों लाइन प्रभावित है | सूचना मिलते ही राहत कार्य हेतु ब्रजराजनगर, रायगढ़ तथा बिलासपुर से राहत गाडियाँ के साथ संबन्धित विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों की टीम घटना स्थल के लिए रवाना कर हो गए हैं | इसके फलस्वरूप निम्न गाडियाँ प्रभावित हो रही है –

रद्द होने वाली गाडियां:-
1) गाड़ी संख्या 08736 बिलासपुर-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल आज रद्द रहेगी |
2) गाड़ी संख्या 08735 बिलासपुर-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल कल दिनांक 29 मार्च 2022 को रद्द रहेगी |
रास्ते में समाप्त होने वाली गाडियाँ –
1 गाड़ी संख्या 08263 टीटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल आज झारसुगुड़ा रोड़ स्टेशन में समाप्त होगी |
2 गाड़ी संख्या 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर स्पेशल आज किरोड़ीमल स्टेशन में समाप्त होगी |
3 गाड़ी संख्या 12070 गोंदिया-रायगढ़ जन शताब्दी आज रायपुर डिवीजन में समाप्त होगी |
परिवर्तित मार्ग से रवाना होने वाली गाडियाँ –
1 आज गाड़ी संख्या 12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखोली मार्ग से रवाना होगी |
2 आज गाड़ी संख्या 20471 बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर-रायपुर-लखोली मार्ग से रवाना होगी |
3 आज गाड़ी संख्या 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखोली मार्ग से रवाना होगी |
4 आज गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा-एलटीटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा-टीटलागढ़ मार्ग से रवाना होगी |
5 आज गाड़ी संख्या 22845 हटिया-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा-टीटलागढ़ मार्ग से रवाना होगी |
6 आज गाड़ी संख्या 17322 जसीडीह-वास्को डिगामा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा-टीटलागढ़ मार्ग से रवाना होगी |
रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है।

यह भी पढ़ें   BJP प्रत्याशी ब्रम्हानंद को झारखंड पुलिस ने दिया इतने घंटे का समय, नोटिस जारी कर दी चेतावनी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल आज मथुरा में करेंगे चुनाव प्रचार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: हर्बल गुलाल से स्वस्थ, सुरक्षित होगा होली का त्योहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कोरिया : आंगनबाड़ी केन्द्र की तीन सहायिकाये बर्खास्त
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending