छत्तीसगढ़
सिरगिट्टी पुलिस द्वारा होली पर्व मे चाकूबाजी करने वालों के विरूध्द की गई कार्यवाही
’’
’’ हत्या के नियत से संघातिक चोट पहुॅचाकर मारपीट करने वाले व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार।
’’ आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त चाकू व लोहे की राड किया गया जप्त।
’’ फरार आरोपियों को तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पकडा गया।
’’ आरोपियों को भेजा गया रिमाण्ड पर जेल।
’’ नाम आरोपीगण- 1. विजय यादव पिता सहसराम यादव उम्र 24 वर्ष निवासी मन्नाडोल तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. पिंटू उर्फ अमित यादव पिता दुर्गेश यादव उम्र 20 वर्ष मन्नाडोल तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
3. विकास यादव पिता गीतराम यादव उम्र 19 वर्ष महिमानगर सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
4. विधि से संघर्षरत बालक।
’’’’’’’’’
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.03.2022 को अस्पतालीय मेमो प्राप्त होने पर आहत् श़त्रुघ्न सिंह बरगाह को चाकू से चोट आने की सूचना पर तत्काल केयर एण्ड क्योर सुपर स्पसिलिटी हाॅस्पिटल बिलासुपर जाकर आहत् का कथन लेखबध्द किया गया। दिनांक 18.03.2022े रात्रि 07.00 बजे मन्नाडोल तिफरा मे होली पर्व के दौरान मन्नाडोल तिफरा निवासी विजय यादव, पिंटू उर्फ अमित यादव, विकास यादव एवं विधि से संर्घषरत् बालक द्वारा झांझारिया निर्माण लिमिटेड कंपंनी मे कार्यकरत सुरक्षा गार्ड शत्रुहन सिंह बरगाह, तीजराम निर्मलकर एवं संतोष कुमार राजपूत सेे वाद विवाद कर मां बहन की गंदी गंदी गालियाॅ देते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये शत्रुहन सिंह बरगाह के बाये पीठ मे चाकू से वार कर चोट पहुॅचाकर कल्पु महतो के घर मे घुसकर कल्पु महतो को राड से मारपीट कर घर के पास खडी वाहन को तोडफोड कर दिये है जिस पर थाना सिरगिट्टी मे अपराध क्रमांक 229/2022 धारा 307,452,427,294,323,506,34 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना दौरान प्रकरण के फरार आरोपीगण 1. विजय यादव पिता सहसराम यादव उम्र 24 वर्ष 2. पिन्टू उर्फ अमित यादव पिता दुर्गेश यादव उम्र 20 दोनो निवासी मन्नाडोल तिफरा 3. विकास यादव पिता गीतराम यादव उम्र 19 वर्ष निवासी महिमानगर सिरगिट्टी 4. विधि से संघरत् बालक, जिसे मुखबीर की सूचना पर टीम गठित कर पकडकर थाना लाया गया जिन्होने मेमोरेण्डम कथन मे अपराध धारा सदर का जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त चाकू व 03 नग लोहे की राड जप्त कर 04 आरोपियों को दिनांक 28.03.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी सागर पाठक, सउनि जीवन जायसवाल, आरक्षक, शशीकांत जायसवाल, अफाक खान, कमलेश्वर शर्मा, अशोक कोरम एवं बोधुराम कुम्हार की अहम भूमिका रही।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized4 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized7 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
