Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: खेत के झोपड़ी को जलाने वाले फरार आरोपियों को सकरी पुलिस ने धर दबोचा, होलिका दहन की रात्रि आरोपियों ने दिया था घटना को अंजाम

Published

on

✡️ झोपड़ी को उसमें रखे सामान सहित जलाकर खेत में लगे चने को उखाड़ दिए थे।

✡️ अपराध क्रमांक
146/22धारा 294, 506, 436, 427, 34 भादवि

✡️ नाम आरोपी-

  1. अर्जुन पटेल पिता शीतल पटेल उम्र 19 साल
  2. सागर केंवट पिता स्वर्गीय सुरेश केवट उम्र 18 साल 19 दिन दोनों निवासी ग्राम लोखंडी थाना सकरी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

✡️ विवरण इस प्रकार है कि पप्रार्थी विद्यानंद लहरें पिता बुधराम लहरें उम्र 42 साल निवासी ग्राम लोखंडी का दिनांक 18 03 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 17 3 2022 की रात्रि 23:00 बजे से 18 3 22 के रात्रि 12:00 के मध्य अर्जुन पटेल एवं सागर केवट निवासी लोखंडी द्वारा प्रार्थी को अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते खेत के मेड़ में बने झोपड़ी को जला दिए जिससे उसमें रखा सामान पूरी तरह झोपड़ी सहित जल गया तथा खेत से चने को उखाड़ नुकसान पहुंचाए हैं कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी किंतु घटना दिनांक से आज दिनांक तक आरोपी फरार थे । मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपीगण अपने अपने सकुनत में उपस्थित है कि सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन मंजू लता बाज के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया एवं पूछताछ करने पर घटना कार्य करना स्वीकार किया। आरोपी अर्जुन पटेल द्वारा घटना में प्रयुक्त माचिस का डिब्बा पेश करने पर समक्ष गवान मुताबिक जब्ती पत्रक में जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

यह भी पढ़ें   घर वालो की बात से नाराज होकर वाटर फॉल में लगाई छलांग, फिर...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ कोरोना ब्रेकिंग: आज मिले 482 नए पॉजिटिव मरीज, 852 मरीज हुए स्वस्थ, 7 की मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   पंद्रा-पैंतीस या ग्रोथ एट पार एग्जीक्यूटिव देना ही होगा : बीएमएस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending