Connect with us

छत्तीसगढ़

वकील से शराब पीने के लिये पैसे मांगने एवं मारपीट करने वाले आरोपी चढे सरकंडा पुलिस के हत्थे

Published

on

बिलासपुर। प्रार्थी घनश्याम कश्यप पिता रामकुमार कश्यप उम्र 30 वर्ष सा० अयोध्या नगर रिंग नं० 02 अमेरी चौक बिलासपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27. 11.2022 को शाम लगभग 06.30 बजे अपनी मो० सा० क० सीजी 10 एन 2049 से महामाया चौक सरकंडा से कोनी अपने दोस्तों से मिलने जा रहा था अराध्या अस्पताल लोधीपारा सरकंडा के सामने रोड पहुंचा था तभी मो० सा० में दो लडके अपने मो० सा० को तेजी से चलाते हुए लाये और प्रार्थी के मो० सा० को मोडते समय ठोकर मार दिये जिससे प्रार्थी गिर गया, जिसके बाद आरोपीगण प्रार्थी के बाईक की चाबी निकालकर रोड के बांये तरफ लेकर गये वहां पर अश्लील गाली गलौच किये और जबरदस्ती पैसे की मांग करने लगे, उसके बाद और अपने साथीयों को फोन करके बुलाये जिसके बाद वहां लगभग 8-10 लडके आकर मुझसे जबरदस्ती 5000 रू0 की मांग करने लगे जिसके बाद उन लोगों की हरकत से परेशान होकर मेरे द्वारा फोन के माध्यम से मोबाईल नं० 8602005160 में 400 रू० दिया, जिसके बाद प्रार्थी द्वारा गाडी की चाबी मांगकर जब गाडी स्टार्ट करके आगे बढ़ाने की कोशिश किया तब पीछे से एक लड़के के द्वारा प्रार्थी के पीठ पर बेल्ट से हमला किया उसके बाद गाडी से मेन रोड में गिराकर सभी 8-10 लडकों द्वारा हाथ मुक्का व पैरों से मारते हुए शराब पीने के लिये और अधिक पैसे की मांग करने लगे एवं जान से मारने की धमकी दिये, मारपीट से प्रार्थी के बांये हाथ कोहनी, छाती, आंख के नीचे चेहरे में चोट लगी। मारपीट करने के बाद प्रार्थी के मोसा० के वाईजर, हेड लाईट, टंकी का पेनल, टीसीएफसी व माईलोमीटर डिस्प्ले को तोड़ दिये है, घटना के बाद मारपीट करने वालों का आस पास नाम पुछने पर एक लड़के का नाम बाबी यादव व राहुल जगत बताये है, जो माताचौरा सरकंडा के रहने वाले है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया आरोपीयों को सकुनत पर जाकर पता तलाश कर आरोपी बॉबी यादव, राहुल जगत, हिमांशु यादव को घेराबंदी कर पकडा गया जिनसे पूछताछ पर अपने अन्य साथी के साथ मो० सा० क्र० सीजी 10 बी के 0578 दुर्घटना कारित करने के बाद विवाद करना बताया तथा लक्ष्मी कुम्भकार, राहुल जगत, हिमांशु यादव, नानीन उर्फ दीपक कौशिक, शशांक तिवारी के साथ मिलकर घटना कारित करना बताया आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल एवं नगदी 400 रू जप्त किया गया है।

यह भी पढ़ें   OPERATION WILEP: जनरल कोच के बोगी में मिली अवैध वनोपज...

आरोपी बॉबी यादव राहुल जगत, हिमांशु यादव को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है अन्य आरोपियो की पता तलाश जारी है। “उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू प्र. आर. विकास सेंगर, प्रमोद यादव राहुल सिंह, सोनू पाल, तदबीर सिंह, मनीष वाल्मिक, भागवत चंद्राकर का विशेष योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: ज़मीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर ख़रीदी बिक्री करने वाले शातिर ठग को बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफतार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Weight Loss Recipe: लंच या डिनर करना है लाइट लेकिन पेट भी रहे फुल, तो ट्राई करें पनीर स्टफ्ड बेसन का चीला
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending