Connect with us

छत्तीसगढ़

मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय द्वारा बिलासपुर-शहडोल सेक्शन का निरीक्षण

Published

on

बिलासपुर। मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय द्वारा  बिलासपुर-शहडोल सेक्शन का निरीक्षण किया गया | मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय, सभी शाखाधिकारियों के साथ बिलासपुर से प्रातः निरीक्षण यान में बिलासपुर-शहडोल सेक्शन का निरीक्षण किए | इस दौरान उन्होने पटरियों, सिग्नल, इंटरलाकिंग, प्वांइट्स, समपार फाटक तथा परिचालन से जुड़े सभी उपकरणों आदि की संरक्षा का निरीक्षण कर जायजा लिये ।

इस दौरान कैरिज विभाग शहडोल के एक कर्मचारी की कार्य के दौरान अमलाई स्टेशन में हार्ट अटेक से मृत्यु होने की सूचना मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक  प्रवीण पाण्डेय अमलाई स्टेशन से एसईसीएल धनपुरी अस्पताल पहुंच कर संवेदना व्यक्त की तथा मृतक कर्मचारी परिवार को तत्काल मदद करने का निर्देश दिये | इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक द्वारा शहडोल स्टेशन का निरीक्षण किया गया । 
    
शहडोल स्टेशन में उन्होने प्लेटफॉर्म में उपलब्ध यात्री सुविधाओं, प्लेटफार्म, यात्री प्रतीक्षालय, बुकिंग कार्यालय, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, लॉबी, रनिंग रूम, रेलवे कालोनी, रेलवे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एनई इंस्टीट्यूट आदि का निरीक्षण किए | प्लेटफार्म निरीक्षण के दौरान स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना के तहत बिक्री के लिए लगाई गई स्थानीय फारेस्ट उत्पाद के स्टॉल का अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त की साथ ही उनका उत्साहवर्धन भी किया। डॉरमेटरी में निरीक्षण कर वहाँ उपलव्ध सुविधाओं का जायजा लिये | प्रतीक्षालय में साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था, टायलेट, पानी के नल आदि का निरीक्षण किए | स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, बैठक व्यवस्था आदि का भी निरीक्षण किये | शहडोल के रेलवे कालोनी के निरीक्षण के दौरान उन्होने क्वार्टर के अंदर जाकर क्वार्टर में वायरिंग, पेयजल, सीपेज, टायलेट आदि की स्थिति, कालोनी में पेयजल की व्यवस्था, पानी की निकासी व्यवस्था के साथ ही कालोनी की स्वच्छता का जायजा लिए | निरीक्षण के दौरान उन्होने जरूरी सुधार के निर्देश मौके पर ही अधिकारियों को दिये | शहडोल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का भी निरीक्षण किए तथा कर्मचारियों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिये | 
     शहडोल स्टेशन में मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों तथा उपस्थित विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों से उन्होने वार्ता भी की |
यह भी पढ़ें   हाईकोर्ट के निर्देश के तहत आज से 18+ के सभी वर्गों को लगेगी वैक्सीन, पहले आओं पहले लगाओं के तर्ज पर लगेगा टीका
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-तूफान के साथ गिर सकती है बिजली

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में मानसून का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में अगले 5 दिनों तक तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चेतावनी जारी की है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार अब तेज हो रही है। अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मानसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के बचे हुए हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कुछ और इलाकों में दस्तक दे सकता है। बीते गुरुवार की रात राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।

यह भी पढ़ें   63 वें राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स (महिला एवं पुरुष) चैंपियनशिप 2024 में भारतीय रेलवे की महिला टीम प्रथम स्थान एवं भारतीय रेलवे की पुरुष टीम – द्वितीय स्थान”

इस वजह से हुई मानसून में देरी

सामान्य तौर पर छत्तीसगढ़ में मानसून 13 जून के आसपास प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण इसकी रफ्तार धीमी हो गई थी। हालांकि, अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक:

  • सर्वाधिक तापमान: गुरुवार को रायपुर में सबसे ज्यादा $38.5^\circ\text{C}$ तापमान दर्ज किया गया।

  • न्यूनतम तापमान: दुर्ग में सबसे कम $24.2^\circ\text{C}$ तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में दर्ज की गई सबसे ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार:

  • दुर्ग: सबसे ज्यादा 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

  • जशपुर: 2 सेमी बारिश दर्ज हुई।

  • मनोरा (जशपुर): 1 सेमी बारिश।

  • केल्हारी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – MCB): 1 सेमी बारिश।

  • वाड्रफनगर (बलरामपुर): 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर में रेलकर्मी ने युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, फिर करता रहा ब्लैकमेल…

मौसम विभाग की चेतावनी: 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने आज के लिए विशेष अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ (हवाएं) चलने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   निजात अभियान चलाकर अवैध शराब पर की गई कार्यवाही, 110 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

news

छत्तीसगढ़ में खाद संकट और सुशासन पर सवाल, पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने सरकार को घेरा

Published

on

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री Shiv Dahariya ने राज्य सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद की भारी कमी है और सरकार किसानों से धान खरीदी को लेकर गंभीर नहीं है, जिससे किसान और आम जनता दोनों परेशान हैं। डहरिया ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में सुशासन पूरी तरह खत्म हो चुका है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

पूर्व मंत्री ने राज्य में प्रशासनिक अराजकता और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनके अनुसार, अधिकारी जनता की समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं दिखा रहे हैं और विपक्ष की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रशासनिक आतंकवाद जैसा माहौल बन गया है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन 26 सितम्बर तक

शिव डहरिया ने यह भी कहा कि सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं को भी निशाना बनाकर काम किया जा रहा है। उनके मुताबिक, सरकार के भीतर ही असंतोष का माहौल है और राजनीतिक आधार पर फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से किसानों की समस्याओं, खाद उपलब्धता और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर तत्काल कदम उठाने की मांग की।

खाद की कमी और धान खरीदी पर हमला: पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में खाद की भारी कमी है और वर्तमान सरकार किसानों से धान नहीं खरीदना चाहती है, जिससे किसान और आम जनता बेहद परेशान हैं

यह भी पढ़ें   हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण ने इंडियन आइडल छोड़ा, जानिए किस नए जज की शो में हुई एंट्री …

सुशासन का अभाव: उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन नाम की कोई चीज़ नहीं रह गई है। उनके अनुसार आदरणीय मुख्यमंत्री और उनकी सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है

नेताओं को टारगेट करने का आरोप: डहरिया ने यह भी दावा किया कि सत्ता पक्ष के ही कुछ नेताओं को टारगेट करके काम किया जा रहा है

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending