छत्तीसगढ़
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा ‘आमचो गाँव, सुरक्षित गाँव’ एवं जतन आरोग्य अभियान चला कर लोगों को कर रहे हैं जागरूक
दंतेवाड़ा| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दंतेवाड़ा इकाई दंतेवाड़ा जिले में इन दिनों लोगों की सेहत पर ध्यान केंद्रित करते हुए जतन आरोग्य अभियान तथा आमचो गांव सुंदर गांव सुरक्षित गांव अभियान चलाया जा रहा है यह अभियान संभावित कोरोना के तीसरे लहर को ध्यान में रखकर किया जा रहा है जिसमें विद्यार्थी परिषद के युवाओं द्वारा दंतेवाड़ा जिले के गांवों में जाकर प्रत्येक लोगों के घर घर जाकर लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया जा रहा है विद्यार्थी परिषद कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए लोगों को अपने सेहत के प्रति ध्यान रखने एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए यह कार्य किया जा रहा है|
उनके द्वारा इसके पूर्व भी कोरोना काल के पहले व दूसरे चरण में भी लोगों को मास्क, सैनिटाइजर, व दवाइयों का वितरण किया गया था एवं गरीब असहाय परिवारों का सूखा राशन देकर तथा बीमार लोगों को हॉस्पिटल ले जा कर इलाज करवाना कोरोना काल में ड्यूटी पर तैनात कोरोना वोर्रीयस को चाय नास्ता कराना आदी अन्य कार्य कर सहयोग किया गया था उनके द्वारा कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए शहरों व गांवो में किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसे ध्यान में रखते हुए दंतेवाड़ा इकाई के अब्वपो द्वारा आरोग्य जतन अभियान चलाकर अपने समाज के प्रति कर्तव्य निष्ठा व समर्पण भाव से अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए जनमानस को अपने सेहत का ध्यान रखने हुए जागरुक करने का कार्य कर रहे हैं अब्वप कार्यकताओं के द्वारा जागरूक करने के साथ साथ गांव के पढ़ें लिखे लोगों से यह भी अपिल कर रहे है कि कोरोना से सम्बंधित गाइडलाइन हो या अन्य किसी भी चीज़ की जानकारी सरकार के द्वारा दि जाती हैं तो व जानकारी ऑनलाइन माध्य्म से पहुंच ने से वे अपने गांव के लोगों को जानकारी दे तथा संभावित तीसरे चरण में लोगों ज्यादा से ज्यादा संक्रमित न हो इस अभियान में नगर मंत्री एवं जिला स्टूडेंट्स फॉर सेवा प्रमुख अनिल कुमार नाग, दुर्बासा नागेश, अमृत यादव, सत्यवती मरकाम, नागेश मरकाम, राजा आटामी, सुनिल कश्यप, घनश्याम अतरा, संपत ठाकुर समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे|
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized4 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized3 days ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized2 days ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
-
Uncategorized2 days ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
-
Uncategorized22 hours ago
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए रायपुर में ट्रायल शुरू, 6 टीमों के लिए 108 खिलाड़ियों का होगा चयन
-
Uncategorized15 hours ago
दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल
