Connect with us

छत्तीसगढ़

पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व उप पुलिस अधीक्षक की ली गई बैठक

Published

on

Additional Superintendent of Police and Deputy Superintendent of Police held a meeting by Inspector General of Police Badri Narayan Meena
बिलासपुर| दिनांक 30.10.2022 को बी.एन. मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज, बिलासपुर द्वारा रज अंतर्गत जिलों में पुलिस मुख्यालय एवं अन्य वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त पत्रों के पालन/निराकरण के संबंध में जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) की वर्चुअल समीक्षा बैठक ली गई। 

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिलों में लंबित शिकायत पत्रों एवं वरिष्ठ कार्यालय द्वारा जारी लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर कार्यवाही संबंधी निर्देश दिये गये। इसके अंतर्गत पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिलों में शिकायत जॉच प्रतिवेदन की समीक्षा जिला पुलिस कार्यालय में पदस्थ राजपत्रित अधिकारी द्वारा जॉच की गुणवत्ता की समीक्षा कर वरिष्ठ कार्यालय को तथ्यात्मक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने संबंधी निर्देश देते हुए कहा कि यदि समय पर शिकायतों का निराकरण होता है तो जनता का विश्वास पुलिस पर बढ़ता है और यदि थाना स्तर पर ही शिकायतों का समय पर निराकरण हो जाता है तो जनता को वरिष्ठ कार्यालय में आवश्यकता नहीं होती है। लंबित पत्रों के निकाल में अनावश्यक विलंब ना किये जाने संबंधी निर्देश देते हुए उनके द्वारा कहा गया कि निर्धारित समयावधि में पत्रों का जवाब वरिष्ठ कार्यालयों को उपलब्ध करा दिया जावे, इसकी जिम्मेदारी  जिला पुलिस कार्यालय में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय को दी गई। 
 
 बैठक के दौरान कार्यालयों में प्राप्त होने वाले पत्रों की प्रारंभिक प्रक्रिया के संबंध में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा उपस्थित राजपत्रित अधिकारियों को समझाई देते हुए बताया गया कि कतिपय कार्यालयों में पत्रों के मार्किंग व आवक-जावक की व्यवस्था सही नहीं होने के कारण संबंधित शाखा को पत्र प्राप्त होने व जवाब तैयार करने में विलंब होता है इसके लिए उनके द्वारा आवक-जावक शाखा को व्यवस्थित करने व प्रत्येक शाखा में पत्रों का गोश्वारा तैयार कर उसकी साप्ताहिक समीक्षा करने निर्देशित किया गया। साथ ही वरिष्ठ कार्यालय से लंबित पत्रों की जानकारी हेतु सतत संपर्क में रहने निर्देश दिये गये । 

    समीक्षा बैठक में अति.पु.अधी.(शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अति.पु.अधी. सक्ती गायत्री सिंह, अति.पु.अधी. रायगढ़ संजय महादेवा, अति.पु.अधी. जांजगीर-चाम्पा अनिल सोनी, अति.पु.अधी. मुंगेली प्रतिभा पाण्डेय, अति.पु.अधी. सारंगढ़-बिलाईगढ़ महेश्वर नाग, उ.पु.अधी. सारंगढ़-बिलाईगढ़ मनीष कंवर, उ.पु.अधी. मुंगेली साधना सिंह, उ.पु.अधी. कोरबा प्रदीप येरेवार, उ.पु.अधी. बेनेडिक्ट मिंज, उ.पु.अधी. गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही आई.तिर्की सहित रेंज कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  दीपमाला कश्यप, उ.पु.अधी. सुशीला टेकाम व उ.पु.अधी. माया असवाल उपस्थित रहीं
यह भी पढ़ें   सिकंदराबाद–रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन की सुविधा 1 नवम्बर तक विस्तार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Bhanupratapur By Election: भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम ने दाखिल किया नामांकन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   IG और SP कांफ्रेंस में CM भूपेश के सख्त निर्देश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: डायल 112 एवं कोटा थाना स्‍टाफ द्वारा आत्‍महत्‍या करने पेड़ पर चढें यूवक की जान बचायी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending