Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस की नशे के विरूद्व बडी कार्यवाही

Published

on

बिलासपुर। वएण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट, एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व बिलासपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
व दो प्रकरण में कुल 119 किलोग्राम गांजा किया गया जप्त।
व थाना सिरगिट्टी मे 100 किलोग्राम गांजा व वाहन कार ब्रेजा की गई जप्ति। कुल कीमती-20,00000/- रू0
व थाना तखतपुर मे 19 किलोग्राम गांजा व मोसा स्कूटी की गई जप्ति। कुल कीमती-2,20000/- रू0
व बिलासपुर जिले मे एक हफ्ते के भीतर अवैध रूप से गंाजा परिवहन करते पाये जाने पर दूसरी बड़ी कार्यवाही।
व अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहन क्र. ब्रेजा सी.जी.10बीई 7580 कीमती लगभग 10 लाख रूपये व

मोटर सायकल स्कूटी कीमती 30,000 रूपये किया गया जप्त ।

प्रकरण क्रमांक 01
नाम आरोपी थाना सिरगिट्टी –

  1. चन्द्रप्रकाश कौशिक पिता संतोष कौशिक उम्र 35 वर्ष निवासी बहतराई सकरी थाना सकरी

02. खिलेश्वर कौशिक पिता रामझरोखा कौशिक उम्र 38 वर्ष निवासी कुॅआ, जरौंधा थाना तखतपुर

जप्त सामाग्री – 01 क्विंटल गांजा कीमती लगभग 10 लाख रूपये एवं ब्रेजा कार क्र. सी.जी.10बीई 7580 कीमती लगभग 10 लाख रूपये, कुल – सम्पति 20 लाख रूपये ।

प्रकरण क्रमांक 02
नाम आरोपी थाना तखतपुर –
01 दुर्गा प्रसाद साहू पिता संतोष कुमार साहू उम्र 22 साल निवासी शंकर नगर तोरवा।

02 संतोष साहू पिता मोहितराम साहू उम्र 54 साल निवासी शंकर नगर तोरवा।

जप्त सामाग्री – 19 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग एक लाख नब्बे हजार रू एवं एक एक्टीवा वाहन ।

मामले का संक्षिप्त विवरण – बिलासपुर जिले मे अवैध मादक पदार्थाें एवं नशीली दवाईओं को पकड़ने के अभियान के तहत् कल रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर को उनके मुखबीर के द्वारा सूचना दी गई कि भारी मात्रा मे एक ब्रेजा कार मे अवैध गांजा ब्रिकी हेतु 02 लोग बिलासपुर जिले में ग्राहक खोज रहे है कि सूचना पर तत्काल कार्यवाही एवं घेराबंदी करने लिये एसएसपी बिलासपुर द्वारा एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट, एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को अपनी पूरी टीम लेकर मुखबीर के बताये जगह पर तत्काल घेराबंदी करने के निर्देश दिये जिस पर यूनिट के सभी कर्मचारियों एवं नारकोटिक्स सेल के उप निरीक्षक थाना प्रभारी सिरगिट्टी सागर पाठक के द्वारा टीम बनाकर सघन वाहन चेकिंग तत्काल प्रारम्भ की गई। तभी फदहाखार जंगल पुलिया के पास मुखबीर के बताये अनुसार एक ब्राउन गोल्डन कलर की ब्रेजा कार क्र. सी.जी.10बीई 7580 आते दिखी, जिसे रोककर वाहन की तलाशी ली गई जिसमे 02 व्यक्ति बैठे थे जिनसे पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम 1. चन्द्रप्रकाश कौशिक पिता संतोष कौशिक उम्र 35 वर्ष निवासी सकरी थाना सकरी, 2. खिलेश्वर कौशिक पिता रामझरोखा कौशिक उम्र 38 वर्ष निवासी कुॅआ जरौंधा थाना तखतपुर का होना बताये जो गांजा को ब्रिकी हेतु बिलासपुर मे ग्राहक ढूॅढना बताये। कार की सघन तलाशी लेने पर वाहन अंदर रखे 04 बोरियों मे कुल 01 क्ंिवटल गांजा छिपाकर रखा हुआ था जिसे मौके पर पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर में नाइट कर्फ्यू समाप्त, नगर निगम में फूड डिलीवरी अब रात्रि 12 बजे तक हो सकेगी


इसी प्रकार एण्टी सायबर एवं क्राईम यूनिट एवं एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के द्वारा थाना तखतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के साथ मिलकर संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताये सूचना के आधार पर तखतपुर तम्बोली कांपा रोड में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जहा एक सफेद एक्टीवा वाहन क्रमांक सी.जी.10.बी.ई.7646 में सवार दो संदेही को पकडकर पुछताछ किया गया जिन्होने अपना अपना नाम दुर्गा प्रसाद साहू पिता संतोष कुमार साहू उम्र 22 साल एवं संतोष साहू पिता मोहितराम साहू उम्र 54 साल निवासी शंकर नगर तोरवा के रहने वाले बताए तथा जिनके वाहन के तलाशी करने पर एक बैग से कुल 19 किलोग्राम गांजा बरामद कर जप्त किया गया प्रकरण में कार्यवाही थाना तखतपुर से जारी है।

यह भी पढ़ें   सभी प्रकार के पापों से मुक्ति दिलाता है श्रीमद भगवद गीता का यह एक मंत्र


इस तरह बिलासपुर पुलिस की इस बडी कार्यवाही में कुल दो प्रकरण में 119 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 1190000/- रूपये का एवं घटना मे प्रयुक्त वाहन ब्रेजा क्र. सी.जी.10बीई 7580 कीमती लगभग 10,00000/- रूपये एवं एक नग एक्टीवा स्कूटी कीमती 30000/- कुल 2220000/- रूप्ये प्रकरण मंे जप्त किया गया। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप जो कि एण्टी नारकोटिक्स के मुखिया है के निर्देशन में एवं

नगर पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन मे एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक हरविन्दर सिंह, थाना प्रभारी सिरगिट्टी व नारकोटिक्स सेल के उप निरीक्षक सागर पाठक, आरक्षक हेमंत सिंह, एसीसीयू से उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, थाना चकरभाठा से उप निरीक्षक मनोज नायक उनकी पूरी टीम आरक्षक जितेन्द्र जाघव, विकास राठौर, एवं थाना सिरगिट्टी के सउनि अशोक चैरसिया द्वारा कार्यवाही की गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कृष्ण कुंज: सांस्कृतिक महत्व के वृक्षों ने लेना शुरू किया आकार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कल से शुरू होने जा रहा विधानसभा का शीतकालीन सत्र
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सूदखोर के विरुद्ध GPM पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मूल और ब्याज लौटाने के बाद भी रुपयों के लिए ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending