Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: रास्ता रोककर पैसे मांग करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने दिखाया जेल का रास्ता

Published

on

🔯 राहगीरो को खुखरी दिखाकर गाली गलौच मारपीट कर गाड़ियों को तोड़फोड़ कर रहा था।

🔯आरोपी थाना सकरी के गुंडा बदमाश है, जो पूर्व में भी कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

✡️ नाम आरोपी
विकी पांडे पिता गोपाल प्रसाद पांडे उम्र 24 साल निवासी पुराना बाजार पारा महामाया रोड सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

🔯 अपराध क्रमांक – 175/2022 धारा- 341,327,427,336, 294,506 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट

🔯 जप्ती – घटना में प्रयुक्त धारदार खुखरी को जप्त किया गया।

✡️ विवरण :- इस प्रकार है प्रकरण का प्रार्थी निहाल शर्मा पिता निर्मल शर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी आसमा सिटी सकरी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.03.2022 के शाम करीबन 5.15 बजे मैं अपने मोटर सायकल से सकरी महामाया गेट से आसमा कालोनी जा रहा था कि महामाया गेट से सामने रोड में एक लड़का मेरे गाड़ी को रोककर पैसे की मांगकर मारपीट करने लगा क्यों मारपीट कर रहे हो पूछने पर पैसे देने के लिए धमकाकर मेरा नाम विक्की पाण्डेय है जो करना है कर लेना कहकर गाली देकर पत्थर उठाकर फेक कर मारा तथा मेरे पीछे आकर खड़े अन्य वाहन स्वीप्ट डिजायर व अन्य गाड़ियों को तोड़फोड़ किया एवं धारदार हथियार खुखरी से कांच को तोड़फोड़ किया गया है मारपीट से मेरे हाथ के पंजे पर एवं दाहिने भंव पर चोट लगा है रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जा कर तत्काल घटनास्थल के पास से आरोपी को गिरफ्तार करने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन मंजु लता बाज के मार्गदर्शन में पुलिस टीम भेजकर आरोपी विक्की पांडेय को पकड़ कर थाना लाकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त खुखरी को लाकर पेश करने पर मुताबिक जब्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा का घटित करना सिद्ध पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया , मामला अजमानती होने से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

यह भी पढ़ें   नरवा विकास: किसानों के लिए मीठा एवं लाभप्रद साबित हो रहा अब वनांचल का खारी नाला
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं माने घरवाले तो....
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: SBI के 3 ATM से बदमाशों ने किए 20 लाख पार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में उत्साह से मना भोजली पर्व
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending