छत्तीसगढ़
थाना सिरगिटटी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, प्लाॅट मे चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
’’ सिलपहरी प्लाॅट मे चोरी करने वाले व्यक्तियों पर की गई कार्यवाही।
’’ चोरी हुई मशरूका शत-प्रतिशत किया गया बरामद।
’’ आरोपियों के कब्जे से 05 नग इंडस्ट्रीयल मोटर कीमती 95,000 रू. की गई जप्ति।
’’ 03 आरोपी व 01 खरीददार को किया गया गिरफ्तार।
’’ आरोपियों को रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।
’’ नाम आरोपीगण – 1. राजेश धुरी उर्फ नन्ना पिता घनाराम धुरी उम्र 28 वर्ष
2. उमेंद उर्फ लाकेश श्रीवास पिता बलराम श्रीवास उम्र 33 वर्ष
3. शत्रुहन धुरी पिता बहोरन धुरी उम्र 32 वर्ष
4. ऊदल चैहान पिता सामा सिंह चैहान उम्र 60 वर्ष (खरीददार)
सभी निवासी कोरमी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर
’’’’’’’’’
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ओम प्रकाश पाण्डेय पिता विष्णु प्रसाद उम्र 46 वर्ष निवासी सिरगिट्टी द्वारा दिनंाक 31.03.2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि हनुमंत एलाज इण्डिया प्रा.लि. सिलपहरी प्लाॅट के बांउड्री वाल मे सुरंग बनाकर स्टोर रूम मे रखे इलेक्ट्रानिक सामान 15 नग इंडस्ट्रीयल मोटर कीमती 60000 रू. को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर थाना सिरगिट्टी मे अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण के कायमी पश्चात् थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल थाना से सिविल टीम बनाकर क्षेत्र मे संदिग्ध घूमने वाले व्यक्तियों पर तस्दीक किया गया तभी रात्रि मे कोरमी चैक के पास 03 व्यक्ति संदिग्ध हालत मे मिले जिसे थाना लाकर पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम 1. राजेश धुरी उर्फ नन्ना पिता घनाराम धुरी उम्र 28 वर्ष 2. उमेंद उर्फ लाकेश श्रीवास पिता बलराम श्रीवास उम्र 33 वर्ष 3. शत्रुहन धुरी पिता बहोरन धुरी उम्र 32 वर्ष सभी निवासी कोरमी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर का रहने वाले बताये, जिन्होने हनुमंत एलाज इण्डिया प्रा.लि. सिलपहरी प्लाॅट से 05 नग इंडस्ट्रीयल मोटर चोरी कर ऊदल चैहान पिता सामा सिंह चैहान उम्र 60 वर्ष के पास मोटर को ब्रिकी करना बताये। प्रकरण के आरोपियों व खरीददार के कब्जे से 05 नग इंडस्ट्रीयल मोटर कीमती 95000 रू. जप्तकर आरोपियों को दिनांक 02.04.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी सागर पाठक, उप निरीक्षक धनुश पाटले, आरक्षक, शशीकांत जायसवाल, अफाक खान, कमलेश्वर शर्मा, अशोक कोरम एवं बोधुराम कुम्हार की अहम भूमिका रही।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized4 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized2 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized24 hours ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 hours ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
