Connect with us

छत्तीसगढ़

बालिका के साथ छेडछाड, आरोपी स्कूल, बाजार जाते वक्त करता था गन्दी हरकत

Published

on

’’ पीडित बालिका के साथ छेडछाड करने वाले व्यक्ति पर की गई त्वरित कार्यवाही।
’’ आरोपी द्वारा स्कूल, बाजार जाते वक्त आये दिन पीडित के साथ करता था छेडछाड।
’’ प्रकरण के आरोपी को तत्काल लिया गया हिरासत में।
’’ आरोपी को रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।
’’ नाम आरोपी –
गौरव जायसवाल पिता जायसवाल उम्र 19 वर्ष निवासी महाराणा प्रताप नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर

’’’’’’’’’
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थीया द्रोपती साहू पति रामु साहू उम्र 38 साल निवासी तिफरा बिलासपुर द्वारा दिनांक 01.04.2022 को थाना सिरगिट्टी उपस्थित आकर एक लिखित शिकायत पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि प्रार्थीया की नाबालिक पुत्री जब भी स्कूल बाजार जाती है आरोपी गौरव जायसवाल पीडिता का पीछा करता है दिनांक घटना समय सदर को भी आरोपी द्वारा पीडिता के हाथ बाह को गलत नियत से पकडकर खीचने लगा तथा पीडिता को बोला कि यदि तुम अपने माता पिता को बताई तो तुम्हारे साथ तुम्हारे माता पिता को भी जान से मारने की धमकी देना बताई की प्रार्थीया के रिर्पोट पर अपराध अप.क्र. 246/2022 धारा 354 (क) 354 (घ), 506 भादवि 08 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है। विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपी गौरव जायसवाल पिता जायसवाल उम्र 19 वर्ष निवासी महाराण प्रताप नगर तिफरा को तिफरा बाजार चैक से दिनांक 02.04.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

        प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी सागर पाठक, उप निरीक्षक धनुष पाटले, आरक्षक अशोक कोरम, शशीकांत जायसवाल, अफाक खान, कमलेश्वर शर्मा एवं बोधुराम कुम्हार की अहम भूमिका रही।
यह भी पढ़ें   सीनियर इन्टर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता : बद्री नारायण मीणा और इम्तियाज खान के ऑलराउंड प्रदर्शन से बिलासपुर सीनियर मजबूत स्थिति में
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   ABVP बिलासपुर महानगर ने पुलिस, प्रेसवक्ता, डॉक्टर, सिक्योरिटी गार्ड, बच्चो के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   नाइट ड्यूटी में नर्स से दुष्कर्म! अस्पताल संचालक ने रातभर किया रेप… 
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर होगी अरहर, उड़द और मूंग की खरीदी, जारी हुए दिशा-निर्देश
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending