छत्तीसगढ़
एमपी के सीएम शिवराज सिंह बोले- छत्तीसगढ़ सरकार ने गरीबों का आवास छीना
गंडई-राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए होने जा रहे उपचुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कारने शुक्रवार को भाजपा के दिग्गज नेता और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गंडई पहुंचे। यहां हाईस्कूल मैदान में हेलीपैड बनाया गया था। आमसभा करीब 5 बजे कोपेभाठा के मैदान में संपन्न हुई। भाजपा के तामाम दिग्गज नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे। शिवराज सिंह ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की नाकामी को आंकड़ों के जरिये जनता को बताया।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यहां के सीएम बघेल इतने डरे हुए हैं कि गंडई के चुने हुए अध्यक्ष को हटाया। आने वाले 12 तारीख को जनता इसका बदला लेके रहेगी। मुझे तो राजनादगांव अपना प्रदेश जैसा लगता है। भूपेश बघेल कैसा मुख्यमंत्री है? जिसके राज में कवर्धा में भगवा ध्वज का अपमान हुआ। साल्हेवारा में गरीबों ने मुझसे कहा छत्तीसगढ़ में पीएम आवास नहीं बन रहा है। पीएम गरीबों के लिए राशन भेजते हैं। सरकार सबसे पहले गरीबों के लिए है, लेकिन छत्तीसगढ़ में सरकार राशन खा जाती है, जनता का मकान खा जाती है। मध्यप्रदेश में 24 लाख पीएम मकान बन गए हैं। 6 लाख पीएम आवास बन रहे हैं। 2 साल बाद एमपी में कोई झोपड़ी में नहीं रहेगा। गरीबों की जररूत रोटी और मकान है। छत्तीसगढ़ में मोदी सरकार ने 12 लाख मकान के लिए पैसा भेजा, भूपेश सरकार ने उसे वापस भेज दिया। मध्यप्रदेश में गरीबों के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जा रही है। एमपी में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बना है। भूपेश सरकार में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। छत्तीसगढ़ में कोल माफिया का राज है। भूपेश बघेल कमीशन की सरकार चला रहे हैं। गरीबों में 5 लाख रुपये तक आयुष्मान योजना में इलाज होता है। गंडई में साढ़े तीन साल में कोई विकास नहीं हुआ। उपचुनाव में घोषणा पत्र तक जारी किया जा रहा है। सीएम बघेल असम, यूपी के प्रभारी थे। परिणाम आया 2, हम दो हमारे दो। भूपेश को कांग्रेस का एटीएम कहते हैं। श्री चौहान ने डॉ. रमन सिंह की योजनाओं को सिलसिलेवार आंकड़ों को बताया। उनहोंने कहा कि कोमल जंघेल व्यवहार से भी कोमल हैं। कांग्रेस की ओर से घोषित जिलों में अब तक कलेक्टर व एसपी तक नहीं हैं। कृषक सम्मान निधि की सूची तक भूपेश सरकार ने नहीं भेजा है।
श्री चौहान से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा- शिवराज सिंह ने 34 लाख बेटियों का विवाह संपन्न कराया है। एमपी विकास दर 19.7 प्रतिशत है। बिजली का उत्पादन में रिकार्ड बनाया है। 53 लाख 50 हजार पीएम आवास मध्यप्रदेश में बना है। सीजी में 12 लाख पीएम आवास को वापस भेज दिया है। भूपेश के मंत्री और विधायकों ने गंडई में डेरा डाल दिया है। यह कांग्रेस अपनी हार के डर से कर रही है। श्री सिंह ने कहा कि कोमल जंघेल के लिए 1 नम्बर में बटन दबाना है। रमन सिंह ने सुंदर ढंग से साधु और चूहे की कहानी सुनाई।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized6 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized1 day ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized9 hours ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
