Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : रीपा से मिला रोजगार, पोल निर्माण कर उद्यमी बना हेमंत

Published

on

बिलासपुर। ग्रामीणों की दशा और दिशा बदलने में रीपा मील का पत्थर साबित हो रहा है। रीपा से युवाओं के सपनों को पंख मिले है। रीपा के चलते धौरामुड़ा में विकास की बयार बह रही है। बिल्हा ब्लॉक के धौरमुड़ा ग्राम के निवासी हेमंत सिंह मरावी भी उन सफल युवा उद्यमियों में शामिल है, जिनकी इस योजना से जिंदगी ही बदल गई है। रीपा में शासन द्वारा दी गई बुनियादी सुविधाओं का लाभ लेकर उन्होंने विकास के रास्ते में अपने कदम बढ़ा दिये है।

सरकार की मदद और अपने हौसले से नई उड़ान भरने हेमंत मरावी पूरी तरह से तैयार है। मरावी ने बताया कि 12वीं की पढ़ाई पूरी होने के बाद घर की माली हालात ठीक न होने के कारण रोजगार के लिए नगरीय क्षेत्रों में पलायन करना पड़ता था लेकिन छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शुरू की गई महात्मा गांधी रुरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा की स्थापना से उन्हें एवं उनके जैसे अन्य कई युवाओं को अपने गांव में ही रोजगार का साधन मिल गया और उद्यमी बनने का सुनहरा अवसर मिला है।

यह भी पढ़ें   स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज रवाना जायेंगे दिल्ली प्रवास पर

सीमेंट पोल की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मरावी ने अपने गांव मे स्थापित महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) मे सीमेंट पोल निर्माण ईकाई की स्थापना करने की पहल की। यह उनके द्वारा उद्यमिता की और पहला कदम था जिसमें उन्हें शासन ने हर एक प्रकार से प्रोत्साहित किया। आज हेमंत को इस ईकाई का संचालन करते हुए लगभग एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। उनके द्वारा अब तक 75 हजार रूपए के निर्मित सीमेंट पोल का बिक्री की जा चुकी है।

वर्तमान में उनके पास 1 लाख 20 हजार से ज्यादा का ऑर्डर भी है। हेमंत मरावी का कहना है कि कभी मैं रोजगार के लिए दर दर भटकता था लेकिन अब अपने साथ अन्य लोगों को भी रोजगार देने में सक्षम हुआ हूं। उनकी इस ईकाई मे 3 अन्य ग्रामीण भी कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि शासन की इस कल्याणकारी योजना ने मुझे मजदूर से सफल उद्यमी बना दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: शादी समारोह के लिए गाइडलाइन जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   एजुकेशन वर्ल्ड ऑटोनॉमस कॉलेज रैकिंग में छत्तीसगढ़ के 6 कॉलेज टॉप 100 में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: पिता ने 5 साल तक बेटी से की दुष्कर्म! ऐसे हुआ खुलासा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending