Connect with us

छत्तीसगढ़

बेमेतरा : व्याख्याता वाणिज्य एवं गणित की शिक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

Published

on

बेमेतरा। छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आज रविवार 11 जून 2023 को व्याख्याता (वाणिज्य) (ई. एवं टी. संवर्ग) (एसईएटी23) एवं व्याख्याता (गणित) (ई. एवं टी. संवर्ग ) (एसईएटी23) की परीक्षा आयोजित की गई थी। व्याख्याता वाणिज्य परीक्षा की प्रथम पाली प्रातः 09:00 बजे से 12:15 तक जिले के शास. पं. जवाहर लाल नेहरू विज्ञान एवं कला स्नातकोत्तर महा. बेमेतरा में आयोजित किया गया जिसके लिए जिले में कुल 147 अभ्यर्थीयों ने आवेदन किया था जिसमें 73 विद्यार्थी उपस्थित रहे और 74 अनुपस्थित रहे।

इसी तरह द्वितीय पाली में अपरान्ह 12:00 बजे से 05:15 तक व्याख्याता (गणित) (ई. एवं टी. संवर्ग) (एसईएटी23) भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन किया गया। जिसके लिए आवेदन करने वाले कुल 246 परीक्षार्थी में से 111 उपस्थित रहे और 135 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने आयोजित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और केंद्र में उपस्थित परीक्षार्थी की उपस्थित व अनुपस्थित विद्यार्थियों की जानकारी ली एवं शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : मुख्यमंत्री भूपेश के निर्देश पर सड़कों के मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर जारी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   शुभारंभ कल 17 सितम्बर को महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाने के साथ होगी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष तथा सदस्यों के कार्यभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   राज्यपाल अनुसुईया उइके से बस्तर के आदिवासियों ने मुलाकात कर रखी अपनी बात
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending