Connect with us

खेल

स्व. श्री सुभाष चंद्र केसरी जी की स्मृति में अखिल भारतीय ड्यूज बॉल T20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आज होगा मेगा फाइनल मैच

Published

on

बिलासपुर| स्वर्गीय श्री सुभाष चंद्र केसरी जी की स्मृति में अखिल भारतीय ड्यूज बॉल t20 क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को शानदार सेमीफाइनल मैच खेला गया पहला सेमीफाइनल मैच स्कोर इन क्लब विरुद्ध क्रिकेट एकेडमी बिलासपुर के मध्य खेला गया क्लब के कप्तान कलीम खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया बिलासपुर क्रिकेट एकेडमी को क्रिकेट एकेडमी बिलासपुर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवरों पर 122 रन पर ऑल आउट हो गई बिलासपुर क्रिकेट एकेडमी की तरफ से बल्लेबाज संगीत सोनी ने 25 सलमान खान अट्ठारह एवं आलोक साहू ने 13 रन का योगदान दिया जबकि क्वींस क्लब की तरफ से गेंदबाज ओमकार वर्मा ने तीन विकेट राजा को रहने दो विकेट गगनदीप ने दो विकेट एवं घाटिया ने दो विकेट लिए पीछा करने उतरी क्लब निर्धारित 14 ओवर पर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया 115 रन चार विकेट खोकर बनाए ऋषभ तिवारी नाबाद 41 रन हरप्रीत सिंह भाटिया 17 रन एवं तीव्र छाबड़ा ने नाबाद 22 रन का योगदान दिया जबकि क्रिकेट एकेडमी बिलासपुर की तरफ से गेंदबाज मोहम्मद शाहनवाज हुसैन ने दो विकेट एवं अभ्युदय कात ने एक एवं सन्नी दास ने एक विकेट लिए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच ओमकार वर्मा को ग्रामीण एडिशनल एसपी श्री रोहित झा जी,जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया,जिला क्रिकेट संघ के सह सचिव सुशांत राय जी,केशव गोरख जी के हाथों प्रदान किया गया


वहीँ दूसरा मैच जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया निर्धारित 20 वर्ष पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रन बनाए जबकि 166 रन बनाने के लिए रेलवे की टीम की तरफ से बल्लेबाज शिवम चौधरी नाबाद 68 रन एवं पवन ने 27 मोहित रावत ने 13 रन और अभिषेक सिंह ने 14 रन का योगदान दिया गोविंद चौहान क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाज विजय शर्मा ने दो नंदू में एक एवं अभिषेक ताम्रकार ने एक विकेट लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोविंद चौहान क्रिकेट एकेडमी की 17 ऑल आउट हो गई जबकि 106 रन बनाए बल्लेबाज गोविंद चौहान की तरफ से हर शर्मा ने विवेक बोरकर ने 15 एवं मनोज सिंह ने 23 रन का योगदान दिया रेलवे की तरफ से गेंदबाज अमित मिश्रा ने दो राज चौधरी ने दो अतुल शर्मा ने तीन एवं मोहित रावत ने दो विकेट लिए और इस मैच के मैन ऑफ द मैच शिवम चौधरी को भाजपा के पार्षद श्री उमेश चंद कुमार जी व भाजपा के किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्री राकेश तिवारी जी के हाथों प्रदान किया गया मैच के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष ऋषि केसरी,सन्नी केसरी,रत्नेस केसरी,दिलीप सिंह,विहिप के जिला सयोजक दीपक सिंह ठाकुर,सह जिला सयोजक रौनक केसरी,विकास गोरख,अंकित पाल,गिरजा यादव,अमन अग्रहरि,देव किशन साहू,मौसम बोले,रिकी घोरे,प्रमोद जयसवाल,सुजीत सेन गुप्ता,आशीष राव,आदित्य शंकर आदि मौजूद रहे| और आज का मेघा फाइनल क्वींस क्लब रायपुर विरुद्ध बिलासपुर रेलवे के मंत्र 1:00 बजे खेला जाएगा यह सब की जानकारी आयोजन समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष मोइन मिर्जा एवं आशुतोष दीक्षित ने दी

यह भी पढ़ें   11 मार्च राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

खेल

IPL 2026: नवदीप सैनी शामिल हुए केकेआर की टीम में, इस गेंदबाज को करेंगे रिप्लेस

आईपीएल शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. केकेआर ने इंजर्ड हर्षित राणा की जगह नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया है. KKR की बॉलिंग पहले से ही चोटों से जूझ रही है, ऐसे में सैनी का अनुभव टीम के लिए अहम साबित हो सकता है.

Published

on

IPL 2026: आईपीएल शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. केकेआर ने इंजर्ड हर्षित राणा की जगह नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया है. KKR की बॉलिंग पहले से ही चोटों से जूझ रही है, ऐसे में सैनी का अनुभव टीम के लिए अहम साबित हो सकता है.

कोलकाता नाइट राइडर्स  ने IPL 2026 के लिए तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है. वह हर्षित राणा की जगह आए हैं, जो चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. हर्षित राणा को टी20 वर्ल्ड कप के दौरान दाएं घुटने में लिगामेंट स्ट्रेन हुआ था, जिसके चलते वह IPL 2026 नहीं खेल पाएंगे. इससे KKR की बॉलिंग यूनिट पहले ही कमजोर हो गई थी.

टीम की परेशानी यहीं खत्म नहीं होती, क्योंकि आकाशदीप , मथीशा पथीराना भी चोटिल हैं, जबकि मुस्तफिजुर रहमान को स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है. ऐसे में नवदीप सैनी का टीम में आना KKR के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है. सैनी IPL में 2023 के बाद पहली बार वापसी कर रहे हैं और उनके पास अनुभव भी है, भले ही हाल के सीजन में वह ज्यादा नहीं खेले हों.

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के इस स्कूल में हैं भूतों का साया? पढ़ने से डर रहें हैं बच्चे..

सैनी ने IPL डेब्यू 2019 में आरसीबी के लिए किया था, जबकि उन्हें पहली बार 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने चुना था. अपनी तेज रफ्तार और उछाल भरी गेंदबाजी के लिए वह जल्दी ही चर्चा में आ गए थे.

अब तक अपने IPL करियर में सैनी 32 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 23 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी 8.88 रही है. RCB के बाद वह राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेले, जहां उन्होंने आखिरी बार 2023 में IPL मैच खेला था.

2024 के ऑक्शन में राजस्थान ने उन्हें 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन IPL 2026 से पहले वह अनसोल्ड रहे. अब KKR ने उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर लिया है. सैनी के आने से KKR को एक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मिल गया है, जो चोटों से जूझ रही बॉलिंग यूनिट को मजबूती दे सकता है.

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: स्टेट क्वालिटी मॉनिटर्स के इम्पैनलमेंट के लिए आवेदन करने की तिथि 23 फरवरी तक

क्या बोले नवदीप सैनी

इस डील के बारे में नवदीप सैनी ने कहा, ‘मुझे कल रात ही इस बारे में पता चला और सच कहूं तो उस वक्त समझ ही नहीं आया कि कैसे रिएक्ट करूं. लेकिन अंदर कहीं न कहीं मुझे हमेशा लगता था कि मैं जिस तरह मेहनत कर रहा हूं, उसका फल जरूर मिलेगा. मुझे पता था कि एक दिन ऐसा जरूर होगा, लेकिन सबसे जरूरी है भगवान पर भरोसा रखना. मैंने वही किया और जब ये मौका मिला तो बहुत ही शानदार एहसास हुआ.’

Continue Reading

खेल

अश्विन के संन्यास से जडेजा हैरान, कहा- मैं पूरे दिन साथ था, रिप्लेसमेंट पर भी रखी राय

Published

on

Ravindra Jadeja on R Ashwin retirement: आर अश्विन के अचानक संन्यास लेने पर रवींद्र जडेजा ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मैं दिन भर उनके साथ था लेकिन मुझे भी ये जानकारी नहीं थी।

Ravindra Jadeja on R Ashwin retirement: आर अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले गए तीसरे टेस्ट के बाद अचानक संन्यास का ऐलान किया। उनके संन्यास पर अब साथी स्पिनर रवींद्र जडेजा ने चौंकाने वाला खुलासा किया। जडेजा ने कहा कि मैं दिनभर अश्विन के साथ था लेकिन मुझे भी ये नहीं पता था।

रवींद्र जडेजा ने अश्विन के संन्यास को लेकर कहा, ‘मुझे आखिरी समय में संन्यास के बारे में पता चला। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पांच मिनट पहले। यह चौंकाने वाला था। क्योंकि दिनभर हम साथ थे और उन्होंने मुझे कानों-कान खबर नहीं होने दी। हम जानते हैं कि अश्विन का दिमाग कैसे काम करता है।’

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: टीका लगाने पहुंची टीम को फरसा लेकर दौड़ाया

मुझे अश्विन के संन्यास का 5 मिनट पहले पता लगा: जडेजा
जडेजा और अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे बेहतरीन स्पिन जोड़ी बनाई। उन्होंने एक साथ 58 टेस्ट खेले और 587 विकेट लिए, जिससे वे भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाजी जोड़ी बन गए, उन्होंने अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने एकसाथ 501 शिकार किए थे।

‘युवाओं के पास अश्विन की जगह लेने का मौका’
अब अश्विन के संन्यास के बाद, जडेजा को लगता है कि इससे युवाओं के लिए अवसर का लाभ उठाने का रास्ता खुल गया है। जडेजा ने अश्विन के रिप्लेसमेंट पर कहा, ‘हम कई सालों से गेंदबाजी में साझेदार हैं। हम एक-दूसरे के पूरक रहे हैं। हम बल्लेबाजों के खिलाफ योजना बनाते थे। मुझे कई चीजें याद आएंगी। उम्मीद है कि अश्विन की जगह कोई बेहतर स्पिन गेंदबाज और ऑलराउंडर आएगा। भारत में हमारे पास हमेशा अच्छी प्रतिभाएं होती हैं और ऐसा नहीं है कि कोई भी अपूरणीय है। हमें आगे बढ़ना होगा। किसी भी युवा के लिए यह सुनहरा अवसर है।’

यह भी पढ़ें   MP NEWS: सेंट्रल जीएसटी के अधिकारी सहित 5 लोगों के रिश्वत मांगने के मामले में CBI जांच जारी, जानिए ताजा अपडेट

गाबा में रवींद्र जडेजा ने मैच बचाने वाली 77 रन की पारी खेली और उनका मानना ​​है कि इस पारी से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वह इसी मानसिकता के साथ एमसीजी में भी बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने कहा, ‘जब टीम मुश्किल स्थिति में हो तो बाहर रन बनाने से आपको आत्मविश्वास मिलता है। मानसिकता वही रहेगी। आपको मैच की स्थिति के अनुसार खेलना होगा और मैं टीम की भूमिका के अनुसार खेलूंगा।’ जडेजा ने पर्थ और एडिलेड में पहले दो टेस्ट नहीं खेले, लेकिन उनका कहना है कि इससे उन्हें ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में मदद मिली।

Continue Reading

खेल

SMAT Mumbai vs Baroda: शतक के मौके को भुना नहीं पाए रहाणे, सूर्या की कुर्बानी फैंस को आई पसंद

Published

on

सूर्यकुमार यादव ने अजिंक्य रहाणे को शतक बनाने का मौका दिया, लेकिन रहाणे 98 रन पर आउट हो गए।

SMAT, Mumbai vs Baroda: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में मुंबई ने बड़ौदा को 6 विकेट से हराया। मुबंई के अजिंक्य रहाणे ने शानदार 98 रन की पारी खेली। वह मुंबई की जीत के नायक बने। हालांकि रहाणे अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। वह 98 रन के स्कोर पर आउट हो गए।

अजिंक्य रहाणे जब 98 के स्कोर पर थे तो स्टेडियम के अंदर फैंस में उत्साह देखा गया। इसी दौरान रहाणे के साथ सूर्यकुमार यादव दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। 98 रन पर रहाणे ने एक शॉट खेलकर सिंगल लेने की कोशिश की, लेकिन सामने से सूर्या ने उन्हें मना कर दिया। सूर्या चाहते थे रहाणे बड़ा शॉट खेलकर अपनी सेंचुरी पूरी करे। फैंस को सूर्या की यह पहल पसंद आई और उन्हें जमकर चीयर करने लगे।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: टीका लगाने पहुंची टीम को फरसा लेकर दौड़ाया

मुंबई ने फाइनल में बनाई जगह
मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है। मुंबई ने बड़ौदा के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बड़ौदा ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन का टारगेट सेट किया। इसके जवाब में मुंबई ने 17.2 ओवर में जीत हासिल कर ली। मुंबई की तरफ से रहाणे 98 और श्रेयस अय्यर ने 46 रन बनाए। अजिंक्य शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 56 गेंदों पर 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से शानदार पारी खेली।

इधर, दूसरे सेमीफाइनल में मध्यप्रदेश और दिल्ली के बीच मुकाबला जारी है। एमपी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 का स्कोर खड़ा किया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending