Connect with us

छत्तीसगढ़

थाना सरकंडा पुलिस द्वारा अशोक नगर मुरूम खदान में चोरी का खुलासा

Published

on

बिलासपुर| थाना सरकंडा मुरूम खदान अशोकनगर में सुनीता जायसवाल के यहां सैमसंग टीवी एक नग क्राउन टीवी एक नग एलजी कंपनी का इंडक्शन तथा अन्य सोने चांदी के सामान चोरी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 417/ 22 धारा 380, 457 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी पतासाजी हेतु थाना प्रभारी परिवेश तिवारी के नेतृत्व में आर. प्रमोद सिंह अविनाश कश्यप सोनू पाल तदबीर सिंह को निर्देशित किया गया जिसमें अशोकनगर मुरूम खदान निवासी राकेश गोड उर्फ भोंदू एवम अरविंद मसीह उर्फ ओनू व एक अन्य नाबालिक से कड़ाई से पूछताछ करने पर साथ मिलकर मिलकर चोरी करना कबूल किया जिसे पूर्व में अरविंद मसीह के कब्जे से led tv, crown tv, व सोने चांदी के जेवर तथा अन्य सामान जप्त कर रिमांड में भेजा जा चुका है.मुखबिर सूचना पर आरोपी राकेश गोंड पिता भगत गोंड उम्र 32 निवासी अशोक नगर ख़मतराई व एक अन्य नाबालिक को विधिवत गिरफ्तार किया गया है ,जिसके कब्जे से चोरी गई मसरूका सोने चांदी के जेवर मिलने से विधिवत जप्त किया गया है..

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सरकंडा परिवेश तिवारी,उप निरीक्षक एमडी अनंत एवं आरक्षक प्रमोद सिंह,अविनाश कश्यप,सोनू पाल तथा तदबीर सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा…

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 13 नए पॉजिटव मरीज, 28 हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   जेल अभिरक्षा में युवक की मौत मामले आबकारी विभाग के चार कर्मचारी निलंबित, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   दुर्ग: पूर्व पार्षद का नाबालिग बेटा लापता
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending