Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 23 ट्रेनों के कैंसिल करने पर CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान…

Published

on

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 23 ट्रेनों के कैंसिल किए जाने पर प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान आया है। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ को कई राज्यों से जोड़ने वाली ट्रेनें रद्द की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने बहुत पहले ही कहा था देश में ऊर्जा संकट आने वाला है। ट्रेन रद्द होने से ये स्थिति अब दिखाई दे रही है। अगर संकट नहीं होता, तो पैंसेंजर ट्रेन रद्द नहीं की जाती और गुड्स ट्रेनें ज्यादा नहीं बनती। बता दें कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने प्रदेश से होकर गुजरने  वाली 23 ट्रेनें को एक महीने के लिए रद्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें   भिलाई स्टील प्लांट के 54 हजार कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, एरियर्स बोनस पर लगी अंतिम मुहर

बताया जाता है कि मेंटनेंस कार्य चलने की वजह से ये निर्णय लिया गया है। बता दें कि रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को काफी परेशानी होगी। क्योंकि छुट्टियों के समय 23 ट्रेनें कैंसिल की गई है। वहीं गर्मी की  छुट्टी मनाने के लिए जो प्लान किए हुए थे, उनके प्लान पर पानी फिर सकता है। बिलासपुर रेलवे जोन ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। बिलासपुर रेलवे जोन की तरफ से इसके लिए कि ट्रैक अपग्रेडेशन वर्क का हवाला दिया गया है। रेलवे का कहना है कि ट्रैक अपग्रेडेशन वर्क के कारण ये रेलगाड़ियां नहीं चलाई जा सकेंगी।

यह भी पढ़ें   लॉकडाउन खत्म होते ही बिलासपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 70 गिरफ्तार

 रेलगाडियों के परिचालन को रोकने का आदेश बिलासपुर रेलवे जोन की तरफ से दिया गया है उनमें से ज्यादातर रेलगाडियां 24 अप्रैल से 23 मई तक रद्द रहेंगीं। वहीं, कुछ ट्रेनों को 3 मई और 17 मई तक रद्द किया गया है। रद्द की गई ट्रेनें बिलासपुर से पंजाब, राजस्थान, विशाखापट्टनम, झारसुगुडा के रूट की हैं। साथ ही, रेलवे प्रबंधन ने भी साफ कर दिया है कि उनके पास इन रेल गाड़ियों के रद्द होने के बाद कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   धमतरी : शिशु संरक्षण माह का आयोजन आज से 28 सितम्बर तक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर ATM धोखाधड़ी में अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   लॉकडाउन खत्म होते ही बिलासपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 70 गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending