छत्तीसगढ़
मोपका चिल्हाटी लगरा की जमीनों का फर्जी दस्तावेज बनाकर ठगी करने वाले मुख्य आरोपी सुरेश मिश्रा और हैरी जोसफ पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

♦️ 2 वर्ष पूर्व दर्ज प्रकरण में फरार आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में।
♦️ अपने साथियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर निजी एवम् शासकीय भूमि पर किये थे कब्जा।
♦️ पूर्व में 1 आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया है न्यायालय पेश।
♦️ धोखाधड़ी करने वाले हो जाये सावधान, होगी सख्त कार्यवाही।
♦️ आरोपियो को गिरफ्तार कर किया गया वैधानिक कार्यवाही।
नाम आरोपी:-
- सुरेश मिश्रा पिता जी.पी. मिश्रा उम्र 58 वर्ष निवासी होली नर्सरी स्कूल के पास राजकिशोर नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- हैरी जोसेफ पिता लिया जोसेफ उम्र 47 वर्ष निवासी कासिमपारा तोरवा थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
विवरण:-
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आवेदक प्रकाश सिंह द्वारा ग्राम मोपका, चिल्हाटी, लगरा के भूमि पर फर्जी तरीके से नाम दर्ज कराने के संबंध में प्रस्तुत शिकायत पर श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक महोदय बिलासपुर रेंज द्वारा टीम गठित की गई।
जिनके द्वारा किए गए जांच के आधार पर ग्राम मोपका स्थित भूमि खसरा नम्बर 1859/1 रकबा 1.03 एकड़ पर पंजीयन कार्यालय के मूल अभिलेख में कूट रचना कर अज्ञात आरोपियों द्वारा जमीन की खरीदी बिक्री किया गया है। उक्त जांच रिर्पोट के आधार पर वर्ष 2022 में थाना सरकंडा में अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया,
प्रकरण में विवेचना दौरान आरोपी अमलदास विश्वकर्मा द्वारा फर्जी तरीके से उक्त खसरा नम्बर की भूमि को पंजीयन कार्यालय एवं तहसील कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मिलकर अपने नाम पर दर्ज करवा कर आरोपी सुरेश कुमार मिश्रा को पावर आफ अटार्नी देकर आरोपी सुरेश मिश्रा के पुत्र विनीत मिश्रा एवं हैरी जोसेफ के नाम बिक्री कर रजिस्ट्री कराना पाया गया। जिससे आरोपी अमलदास विश्वकर्मा को पूर्व में गिरफ्तार कर अभियोग पत्र न्यायालय पेश किया गया है। प्रकरण में धारा 173(8) जा.फौ. के तहत् विवेचना जारी रखा गया था एवम् आरोपियों के विरूद्ध साक्ष्य संकलन किया जा रहा था।
इसी दौरान प्रकरण में माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा प्रकरण का शीघ्र निराकरण करने आदेशित किये थे। जिसके परिपालन में आरोपी सुरेश मिश्रा एवं हैरी जोसेफ के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने निर्देश प्राप्त हुआ। थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर उप निरी. कृष्णा साहू के हमराह टीम भेजकर आरोपी सुरेश मिश्रा एवं हैरी जोसेफ को आज दिनांक 02.11.2024 को उनके सकुनत में घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किये, जिन्हें विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…
-
Uncategorized7 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized3 days ago
दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए रायपुर में ट्रायल शुरू, 6 टीमों के लिए 108 खिलाड़ियों का होगा चयन
-
Uncategorized2 days ago
महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला
-
Uncategorized4 days ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
-
Uncategorized5 days ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
