Connect with us

छत्तीसगढ़

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा: RPF बिलासपुर और RPF टास्क टीम ने पकड़ा शातिर मोबाइल चोर को…

Published

on

बिलासपुर। वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर सर के निर्देशन में चलाये जा रहे ऑपरेशन-यात्री सुरक्षा अभियान के क्रम में निरीक्षक भास्कर सोनी तथा प्रभारी टास्क टीम उ. नि. कुलदीप सिंह साथ मे प्र.आ.रमेश कुमार पटेल प्र.आ. सत्यम सरकार आ. बैद्यनाथ एवं जीआरपी बिलासपुर के द्वारा आज दिनांक -22.03.23 को पूर्व मे दिनांक -30.08.21 को बिलासपुर स्टेशन मे खड़ी गाड़ी गाड़ी संख्या -02256 (कामाख्या एक्सप्रेस ) मे चोरी की घटना घटित हुई थी जिसमे प्रार्थी की चोरीत संपत्ति -10000 ₹ नगद,01-नग की पेड मोबाइल ,01 नग सैमसंग कंपनी की मोबाइल मॉडल न. A/1 कुल चोरित संपत्ति की कीमत -30,000 ₹ का प्रथम सूचना रिपोर्ट जीआरपी नागपुर मे दर्ज कराया गया था जो की स्थानांतरण पर जीआरपी बिलासपुर को दिनांक -28.06 .22 प्राप्त हुआ था जिस संबंध मे जीआरपी बिलासपुर द्वारा अ. क्र.-49/22 धारा -379 IPC मे मामला पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।

यह भी पढ़ें   CG Crime: 3 साल के मासूम को जोर-जोर से रोते देख पड़ोसी ने पटक कर मार डाला

दिनांक को संयुक्त कार्यवाही के दौरान प्लेटफार्म संख्या- 08 बिलासपुर स्टेशन पर गश्त के दौरान मिला एक संदिग्ध व्यक्ति नाम व पता- *छेदी लाल रजक पिता-चेतराम रजक उम्र -32 वर्ष निवासी- ग्राम परासी थाना -मरवाही जिला -गौरेला पेंड्रा मरवाही -(छ.ग.) को घेरा बंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से प्राप्त मोबाइल को जाँच करने पर उक्त मोबाइल का IMEI नंबर का मिलान करने पर उक्त चोरी का मोबाइल होना पाया गया पूछताछ करने पर अन्य चोरी की संपत्ति को बेंचकर अपना गुजारा करना बताया बाद गिरफ्तार किया गया और जीआरपी बिलासपुर मे पूर्व मे दर्ज अ. क्र.-49/22 धारा -379 IPC मे सम्बद्ध किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   महतारी वंदन योजना : खाते में 1 हजार रकम आने से बुजुर्ग महिला नोना बाई के आंखों में आई चमक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   “आज़ादी का अमृत महोत्सव” : मार्च, 2021 - अगस्त, 2022
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   राज्यपाल से गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के कुलपति ने की भेंट
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending