Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: अवैध डीजल के विरुद्ध कार्यवाही, आरोपी के घर से चोरी का 500 लीटर डीजल जब्त

Published

on

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (ips) के द्वारा जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों को अवैध डीजल पर अंकुश लगाने हेतु अवैध डीजल पर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ,(ग्रामीण ) राहुल देव शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक सी डी लहरे विशेष किशोर पुलिस इकाई बिलासपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सीपत हरिश्चंद्र टांडेकर के नेतृत्व में टीम  बनाकर ग्राम उसलापुर खाडा में नाकेबंदी  की गई  जो आरोपी के कब्जे से 500 लीटर डीजल अपने घर में रखना पाया गया,आरोपी  से अवैध डीजल  का कागजात पेश नोटिस दिया गया जो मौके पर कोई भी कागजात नहीं होना बताने पर मशरुका अवैध डीजल 500 लीटर किमती  48000 का होने के संभावना पर मौके पर जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध 41(1-4 ) दंड प्रक्रिया संहिता एवं 379 आईपीसी की कार्यवाही की गई।

निरीक्षक हरिश्चंद्र टांडेकर सहायक उपनिरीक्षक शिव सिंह बक्साल प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह आरक्षक. चंद्र प्रकाश भारद्वाज. धीरज कश्यप का विशेष भूमिका रहा।

यह भी पढ़ें   Bilaspur : जुआ खेलने वालो के विरूद्ध अभियान चलाकर की गई कार्यवाही
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   आरोप: दल्ली भाजपा नेता मनन गुप्ता का कांग्रेस सरकार पर तंज, भूपेश बघेल ठग बाबा पहले टीएस सिंहदेव को ठगा... अब जनता को भी ठग रहे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: लालपुर के सूने मकान में छप्पड़ तोड़कर चोरी, गरीबी से बेहाल परिवार की टूटी कमर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   टिकरापारा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending