Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने आज दंडकारण्य बंद का किया आह्वान, कई जगह फेंके पर्चे

Published

on

दंतेवाड़ा/नारायणपुर । छत्तीसगढ़ में नक्सली अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार आतंक मचाए हुए हैं। सुकमा में नक्सलियों ने देर रात ओडिशा से हैदराबाद जाने वाली एक बस में आग लगाने के बाद  सुकमा मार्ग पर नक्सली पर्चे फेंके। नक्सलियों ने आज दंडकारण्य बंद का आह्वान किया है। नक्सलियों के स्पेशल ज़ोनल कमेटी ने पर्चे जारी किए हैं। पुलिस जवानों ने पर्चे जब्त किए हैं

वहीं नारायणपुर में भी नक्सलियों ने दंडकारण्य बंद का आह्वान किया है। ओरछा के कस्तूरबागांधी छात्रावास के सामने बैनर एवं पंपलेट लगाए हैं।
नक्सलियों के बंद के कारण कई मार्ग प्रभावित हुए हैं।

वहीं सुकमा छत्तीसगढ़ की सीमा पर एक बार फिर से नक्स​लियों ने जमकर उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने देर रात ओडिशा से हैदराबाद जाने वाली एक बस में आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने पर्चा भी जारी किया है। जिसमें एक दिवसीय दण्डकारण्य बंद का आह्वान किया है। जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के चिंतुर में नक्सलियों ने यात्री बस को आग के हवाले कर दहशत फैलाई है। कोंटा एरिया कमेटी ने इस घटना को अंजाम दिया है।

बीजापुर में धर्माराम कैंप में की फायरिंग

यह भी पढ़ें   Breaking: फर्जी मतदान की पहली शिकायत आई सामने

सुकमा के अलावा बीजापुर में भी नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। धर्माराम कैंप में फायरिंग कर जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। मिल रही खबरों के अनुसार पामेड़ थानाक्षेत्र के कैंप पर नक्सलियों ने 5-6 BGL दागे है। इस दौरान जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब 15-20 मिनट तक दोनों तरफ से चली गोली। बीजापुर SP कमलोचन कश्यप ने इस घटना की पुष्टि की है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिलाने वाले आरोपी तोरवा पुलिस की गिरफ्त में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   थाना कोतवाली के शास्त्री स्कूल के पीछे कुछ लड़के नशा पत्ती कर रहे थे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Chhatisgarh :3 ASI समेत 38 आरक्षकों का ट्रांसफर, शहरी थानों में जमे पुलिसकर्मी को भेजे गए ग्रामीण थानों में
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending