छत्तीसगढ़
Breaking: फर्जी मतदान की पहली शिकायत आई सामने
रायपुर: बीरगांव में आई फर्जी वोटिंग की पहली शिकायत, वार्ड 23 से एक शख्स वोटिंग करने पहुँचा मतदान केंद्र था, जहां उस मतदाता को मतदान केंद्र में बताया गया की उसके नाम की वोटिंग पहले ही हो चुकी है, अधिकारी इस मामले में जांच की बात कह रहे हैं, बीरगांव में ही फर्जी मतदान के बाद मतदाता सूची से नाम गायब होने का मामला भी सामने आया है, जिसमें वार्ड 29 से 27 लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब मिला, जिसके बाद हड़कम्प मचा हुआ है, बताया जा रहा है, की एक दिन पहले तक 27 लोगों का नाम सूची में था,
राजनांदगांव: नगर में आज वार्ड नम्बर 17 में उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है, भाजपा ने तुलसीपुर वार्ड में मतदान के दिन कांग्रेसियों पर कुकर बांटने का आरोप लगाया, एक दुकान से कई कुकर बरामद हुए हैं, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है,
धमतरी: शासकीय वाहन से वार्ड भ्रमण सहित पोलिंग बूथ के पास प्रवेश का आरोप लगाते हुए भाजपाईयों ने जिला पंचायत अध्यक्ष की शासकीय गाड़ी पकड़ी, भाजपाइयों ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर आचार संहिता के उल्लंघन करते हुए मतदान प्रभावित करने का आरोप लगाया, और चुनाव अधिकारी से कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया,
कांकेर: भानुप्रतापपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 9 में उपचुनाव हो रहा है, उपचुनाव में बीती रात भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस मे भिड़ गए, देर रात करीब 2 बजे दोनो पार्टी के कार्यकर्ताओ के बीच जमकर मारपीट हुई जिसके बाद दोनो पक्ष एक दूसरे के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुँचे,
बिलासपुर: शहर के वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर वार्ड में उपचुनाव हेतु मतदान चल रहा है, मतदान केंद्र के बाहर राजनीतिक तनाव बरकरार है, मतदान केंद्र के बाहर भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई, वोटर्स को लाने-लेजाने और प्रलोभन देने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद भाजपा, कांग्रेस समेत निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़ गए,
: यहां वार्ड क्रमांक 09 में हो रहे उप चुनाव में मतदान शुरू होने के कुछ घण्टों पहले रात्रि लगभग 2 बजे कांग्रेस के चुनाव कार्यालय में भाजपाई घुस आए, जहां भाजपा और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में कुछ कांग्रेसियों को चोटें आई हैं। कार्यालय में रखी कुर्सियों को तोड़ दिया गया है। कांग्रेस की तरफ से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रार्थी संजू नेताम ने बताया कि 50 से अधिक भाजपाई, कांग्रेस कार्यालय में घुस गए और वहां मौजूद लोगों से मारपीट की। संजू को भी शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है। संजू के अनुसार वह रात को ही पुलिस स्टेशन पहुंच गया था, परन्तु उस की रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही थी। बता दें कि नगर के वार्ड क्रमांक 09 में उप चुनाव हो रहा है। जिसके लिए मतदान जारी है। 06 माह पूर्व कांग्रेस की पार्षद की आकस्मिक मृत्यु के बाद यह सीट खाली हो गई थी। मामले में भाजपा की तरफ से भी 6 लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized18 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized3 hours ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
