Connect with us

छत्तीसगढ़

इस दिन जारी होगा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम

Published

on

बालोदः छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। 15 मई तक कर 10वीं के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। 10वीं के रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद 12वीं के परिणाम जारी किए जा सकते हैं। गांव में स्कूल भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि 15 मई तक 10वीं बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा हो जाएंगे। 10 के परिणाम आने के कुछ दिन बाद 12वीं के परिणाम जारी किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम जारी करने के संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल की तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: शराब दुकानों के सामने सैकड़ों की भीड़, रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर बोला हमला

बता दें कि कोरोना संक्रमण कम होने के बाद सत्र 2021-2022 की परीक्षा ऑफलाइन हुई है। 10वीं और 12वीं बोर्ड में 06 लाख 83 हजार से ज्यादा छात्र शामिल हुए है। हालांकि साल 2021-2022 में छात्रों के सिलेबस में कटौती की गई है। अब छात्रों को रिजल्ट आने का इंतजार है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   तेज़ रफ़्तार कार और बाइक में जबरजस्त भिड़ंत, बाइक सवार एक की मौत, दो गंभीर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Fire In CG Public Commission: छत्‍तीसगढ़ लोक आयोग में लगी आग से मचा हड़कंप, दफ्तर को कराया गया खाली
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोनल रेल मुख्यालय में स्वरचित काव्य पाठ, गीत एवं गज़ल गायन प्रतियोगिताएं आयोजित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending