Connect with us

छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोनल रेल मुख्यालय में स्वरचित काव्य पाठ, गीत एवं गज़ल गायन प्रतियोगिताएं आयोजित

Published

on

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जोनल कार्यालय में मनाए जा रहे 14 दिवसीय राजभाषा पखवाड़ा 2024 के अंतर्गत आज दिनांक 20 सितंबर, 2024 को रेलवे मुख्यालय तथा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बिलासपुर के सदस्य कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए जोनल रेलवे सभाकक्ष, तृतीय तल में 15.30 से 17.00 बजे तक स्वरचित काव्य पाठ (गीत एवं गज़ल गायन) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

स प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका का निर्वाह के.के.पाठक, वरिष्ठ साहित्यकार, बिलासपुर तथा महेश श्रीवास, वरिष्ठ साहित्यकार, बिलासा कला मंच, बिलासपुर ने किया । इसके पश्चात रेलवे, मुख्यालय तथा राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बिलासपुर से आए प्रतिभागियों ने अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ किया और गीत एवं गज़लों की प्रस्तुति दी ।

यह भी पढ़ें   Raipur : रेलवे यात्रियों को नए साल में कई सुविधाएं, इसी माह होगी फुट ओवरब्रिज की शुरुआत

इस अवसर पर अपने संबोधन में निर्णायक के.के.पाठक ने कहा कि कविता चाहे किसी भी रंग की हो, रस की हो, विधा की हो, यह हमेशा लोगों के जीवन की समस्याओं का समाधान करने के लिए एक अच्छी दोस्त की तरह कार्य करती है । प्रत्येक रचनाकार को किसी तपस्वी की तरह कठिन साधना करनी पड़ती है तब जाकर एक अच्छी कविता बनती है । इसके साथ ही रचनाकारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि उधार लिए गए विचारों से कभी कोई अच्छी रचना नहीं की जा सकती है ।

निर्णायक महेश श्रीवास ने रचनाओं की सराहना करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का पाठ किया और सभी रचनाओं से कुछ न कुछ सीखने का अवसर मिला । अच्छी कविता तब होगी जब उसकी सर्वग्राह्यता हो ।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: जिले की सभी आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की नजर, पुलिस गश्त के दौरान ATM में घुस कर गलत तरीके से पैसा निकालने का प्रयास किया....

इस प्रतियोगिता में रेलवे जोनल कार्यालय तथा नगर स्थित केंद्रीय कार्यालयों, बैंको, निगमों/उपक्रमों के कुल 21 आधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया । कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन राजभाषा विभाग, प्रधान कार्यालय के वरिष्ठ अनुवादक श्री पीताम्बर लाल जाटवर ने किया ।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में हुई वृद्धि, उत्साह के साथ निकाला विजयी जुलूस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अवैध रूप से शराब परिवहन करते आरोपी को मस्तूरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   आज से शुरू होगी मध्य भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम नरेंद्र मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending