छत्तीसगढ़
स्वच्छता ही सेवा अभियान के चौथे दिन रेलवे स्कूलों व एनईआई मैदान में खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता का दिया गया संदेश
भारतीय रेलवे द्वारा इस वर्ष स्वच्छ भारत मिशन के शुभारंभ की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता’ थीम के साथ ‘स्वच्छता ही सेवा’ 2024 अभियान 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2024 तक मनाया जा रहा है | इसी क्रम में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2024 तक आयोजित इस ‘स्वच्छता ही सेवा’ 2024 अभियान में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के सभी स्टेशनों, रेलवे परिसरों, पटरियों, कार्य क्षेत्रों तथा गाडियों में प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।
इसी क्रम में स्वच्छता ही सेवा अभियान के चौथे दिन रेलवे स्कूलों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य छात्रों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वच्छता के महत्व को समझाना था। आज रेलवे स्कूल नं 01 व 02 में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में दौड़, गोला फेंक और अन्य खेलों को शामिल किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं अपनी फिटनेस और कौशल का प्रदर्शन किया । इन खेलों के माध्यम से स्वच्छता से संबंधित संदेशों को सरल और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया, ताकि छात्र-छात्राएं स्वच्छता के महत्व को खेल-खेल में समझ सकें।
इसके अलावा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ अंशुमान मिश्रा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री एस भारतीयन एवं मंडल पर्यावरण एवं गृह प्रबंधन अधिकारी श्री एस साईं रमेश की उपस्थिती में एनईआई मैदान में महिलाओं व पुरुषों के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसमें रेलवे कर्मचारी उनके बच्चों ने अधिकाधिक संख्या में भाग लिया | कार्यक्रम के दौरान सभी को स्वच्छता बनाए रखने के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी गई । साथ ही उन्हे बताया गया कि कैसे छोटी-छोटी आदतें, जैसे कूड़े को कूड़ेदान में डालना, हाथ धोना और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखना, हमारे समाज को स्वच्छ और स्वस्थ बना सकती है।
इसके अलावा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मंडल के सभी स्टेशनों में विभिन्न स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन तथा बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है |
स्वच्छता ही सेवा अभियान के पांचवे दिन कल दिनांक 21 सितम्बर को एक पेड़ माँ के नाम थीम पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized3 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized6 days ago
40th National Games : छत्तीसगढ़ करेगा 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी! तैयारी में जुटी सरकार
-
Uncategorized10 hours ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
