Connect with us

छत्तीसगढ़

कोटा पुलिस एवं एयू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान मे चलाया गया ग्रामीण जागरूकता अभियान, सैकड़ों ग्रामीणों को किया गया जागरूक

Published

on

  • पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारुल माथुर के निर्देशन पर चलाए जा रहे ग्रामीण जागरूकता अभियान जानबो त बचबो अभियान की शुरुआत रतनपुर से की गई थी। उसी कड़ी में थाना कोटा क्षेत्र के 08 दिवसीय कोटेश्वर महादेव मेले में की गई थी। जिसमे मेले में आये हज़ारों लोगों को जागरूक किया गया था, उस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए ग्राम सलका में दिनांक 22.03.2022 तथा ग्राम छेरकाबांधा मे दिनांक 27.03.2022 को एवं 04.04 2022 को ग्राम लिटिया मे ग्रामीण जागरूकता अभियान चलाया गया तथा आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री रोहित झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र के ग्राम करगीकला तथा कोटा नगर में कोटा पुलिस एवं एयू फाउंडेशन के तत्वाधान में ग्रामीण जागरूकता अभियान चलाया गया**
यह भी पढ़ें   समता कॉलोनी मर्डर केस में फरार आरोपी गिरफ्तार

विवरण – साधारणतः ग्रामीण परिवेश के लोग भोले भाले होते हैं, जो ठगो द्वारा अलग-अलग तरीकों से उनके साथ हो रहे अपराधो के बारे में जागरूक नहीं होने से अक्सर ठगी के शिकार होते रहते हैं। उनको जागरूक करने वरिष्ठ कार्यालय द्वारा ग्रामीण जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है, जिसके तहत आज कोटा पुलिस एवं एयू फाउंडेशन के तत्वाधान में यह अभियान चलाया गया अभियान के दौरान ग्राम पंचायत करगीकला एवं कोटा नगर के लोगों को विभिन्न प्रकार के ठगी, अपराध, उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचने के उपायों के बारे में बताया गया इस दौरान ग्राम पंचायत/नगर के सरपंच, पार्षद बुजुर्ग सदस्य, महिलाएं,पुरुष, युवा, बच्चे जिन्होंने इस अभियान से जुड़कर कर विभिन्न अपराधों से बचने के बारे में जानकारी प्राप्त किया एवं इस तरह के अभियान हमेशा कराए जाने की अपील की।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   डोंगरगढ़: मां बम्लेश्वरी का सजा दरबार, देश-विदेश से लोगों ने जलवाई आस्था की ज्योत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कोरोना: छत्तीसगढ़ में जीरो डेथ रेट की हैट्रिक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   देर रात जुआरिओ पर सिविललाइन्स पुलिस की कारगर कार्यवाही
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending