छत्तीसगढ़
बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाया गया सघन काबिंग गश्त अभियान, 12 वारंटी संदेही आरोपी थाना सिविल लाइन के द्वारा किया गया गिरफ्तार
● विशेष अभियान के तहत आपराधिक व असामाजिक तत्वों , गुंडा निगरानी बदमाशों पर की गई कार्यवाही साथ ही विभिन्न मामलों के फरार आरोपियों की की गई गिरफ्तारी।
● अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के नेतृत्व में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी व पूरा अमला अभियान में हुआ शामिल।
चेकिंग के दौरान की 65 से अधिक गुंडा निगरानी बदमाशों पर की गयी कार्यवाहियाँ साथ ही विभिन्न मामलों के 85 से अधिक आरोपी किए गिरफ़्तार
● चोरी,नकबजनी, डकैती बलात्कार मारपीट ,आबकारी ऐक्ट, एवं अन्य प्रकरणों के आरोपियों की गिरफ़्तारी की गयी।
असामाजिक तत्वों पर पृथक से की गयी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही(151crpc)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के नेतृत्व में विशेष अभियान में तहत प्रातः कम्बिंग गश्त किया गया।

प्रातः 4 बजे शुरू किये गए अभियान के तहत राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में वारंटियों की धरपकड़ हेतु थाना-चौकी प्रभारी व उनकी पुलिस की टीम लगी हुई थी। लम्बे समय से फरार आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु क्षेत्र में सघन चेकिंग की गयी।इस अभियान में सर्वाधिक 12 वारंटी संदेही आरोपी थाना सिविल लाइन के द्वारा गिरफ्तार किए गए।
1.रतनपुर में मदनपुर डकैती कांड के 3 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
2.तोरवा में स्कूली परीक्षा के समय बच्चों के 19 मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी एवं खरीदारों को गिरफ्तार किया गया।
3.चकरभाठा में घरों में नकबजनी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।साथ ही।
Pocso 376 के आरोपी को धर दबोचने में सफलता मिली
4.पचपेड़ी में 1 नाबालिग लड़की को दस्तयाब किया गया।
5.सिविल लाइन में 354 और 302 क आरोपी की गिरफ्तारी की गई।

इसके अलावा थाना सरकंडा व थाना चकरभाठा , सिरगिट्टी , कोतवाली, कोनी, तरबाहर, सकरी,कोटा,पचपेड़ी,कोतवाली, मस्तूरी, रतनपुर, बिल्हा द्वारा भी पृथक पृथक कुल 62वारंटियों की गिरफ्तारी की गई।
लम्बे समय से फ़रार कुल 23आरोपियों की गिरफ़्तारी की गयी।
इस दौरान बिलासपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र के 65 से अधिक गुंडा, निगरानी व माफ़ी बदमाशों की चेकिंग कर हिदायतें दी गयी।
क्षेत्र में सक्रिय 15 गुंडा बदमाशों व आपराधिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किए जाएँगे एवं वारंटियों का मुलाहिजा कर सभी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बिलासपुर पुलिस का यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: गोवर्धन पूजा पर रहेगा सामान्य अवकाश, शासन ने बदला पुराना आदेश
-
Uncategorized4 days agoछत्तीसगढ़ पुलिस में 128 पदों पर निकली भर्ती, बस्तर फाइटर्स आरक्षक के लिए 2 नवंबर से शुरू होगा आवेदन
-
Uncategorized3 days agoदीपावली से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा: कल जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, अमित शाह करेंगे राशि ट्रांसफर
-
Uncategorized6 days agoपीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को दी जीत की बधाई, कहा- ‘ग्लोबल साउथ’ की उन्नति के लिए मिलकर काम करेंगे
-
Uncategorized2 days agoAmit Shah in Hyderabad: राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- असली संसद में कभी PM नहीं बन पाएंगे
