Connect with us

छत्तीसगढ़

थाना सिरगिट्टी पुलिस द्वारा छेडछाड करने वाले व्यक्ति पर की गई त्वरित कार्यवाही

Published

on



’’ आरोपी द्वारा पीडिता के गतिविधियों पर रखता था बुरी नजर।
’’ प्रकरण के आरोपी को तत्काल लिया गया हिरासत में।
’’ आरोपी को रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।
’’ नाम आरोपी – संजय बक्स पिता चन्द्रशेखर बक्स उम्र 43 वर्ष निवासी महिमा नगर सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर

’’’’’’’’’
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थीया द्वारा दिनंाक 25.05.2022 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 25.05.2022 के सुबह 11.30 बजे महिमानगर घर मे नहाने गई तो पीडिता का देवर संजय बक्स आया और तुम्हारा पति पुरती नही करता है मै पुरती कर दूंगा कहकर पीडिता के हाथ बाॅह को पकडकर बुरी नियत से अपनी तरफ खिच लिया और छेडछाड करने लगा कि प्रार्थीया के रिपोर्ट पर अपराध अप.क्र. 374/2022 धारा 354 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है। विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपी संजय बक्स पिता चन्द्रशेखर बक्स उम्र 43 वर्ष निवासी महिमा नगर सिरगिट्टी को बस स्टैण्ड के पास से दिनांक 26.05.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

        प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी सागर पाठक, सउनि अनिल दुबे, आरक्षक अशोक कोरम, शशीकांत जायसवाल एवं अफाक खान की अहम भूमिका रही।
यह भी पढ़ें   रोजगार सहायकों को कोविड अनुकूल व्यवहार के बारे में दिया जाएगा प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ के 9240 रोजगार सहायक होंगे प्रशिक्षित
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दल्ली राजहरा भाजपा व्यपारी प्रकोष्ठ की कार्यकारणी गठित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bhilai: शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने के नाम पर युवक से लाखों रुपए ठगे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कवर्धा राजपरिवार के सदस्य की हत्या का मामला हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौपी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending