Connect with us

छत्तीसगढ़

रोजगार सहायकों को कोविड अनुकूल व्यवहार के बारे में दिया जाएगा प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ के 9240 रोजगार सहायक होंगे प्रशिक्षित

Published

on

रायपुर| मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) कार्यस्थलों पर कोविड अनुकूल व्यवहार सुनिश्चित करने प्रदेश भर के रोजगार सहायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव के निर्देश पर राज्य मनरेगा कार्यालय द्वारा योजना के अंतर्गत कार्यरत 9240 ग्राम रोजगार सहायकों के ऑनलाइन प्रशिक्षण की कार्ययोजना तैयार की गई है। ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा (एसआईआरडी) द्वारा 6 जुलाई से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग ऑनलाइन सत्रों में रोजगार सहायकों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। एसआईआरडी ने सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को परिपत्र के माध्यम से प्रशिक्षण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

ग्राम रोजगार सहायकों को कोविड अनुकूल व्यवहार के प्रशिक्षण से मनरेगा कार्यस्थलों में संक्रमण से बचने जरूरी सावधानियों और उपायों को लागू करने में सहायता मिलेगी। वे मनरेगा श्रमिकों को इस बारे में बेहतर ढंग से सेन्सिटाइज कर पाएंगे। राज्य मनरेगा कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान के माध्यम से कोविड अनुकूल व्यवहारों पर रोजगार सहायकों के लिए 6 जुलाई से 19 जुलाई तक व्ही.सी. नेटवर्क व लिंक के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग तिथि एवं समय निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें   नये संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने कार्यभार ग्रहण किया

एसआईआरडी द्वारा प्रशिक्षण के दौरान कोविड-19 के संबंध में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जिलों में प्रत्येक प्रशिक्षण केन्द्र में अधिकतम दस प्रतिभागियों के बैठने की व्यवस्था करने कहा गया है। प्रशिक्षण के दौरान पूरे समय कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे प्रतिभागी जो किसी केन्द्र में नहीं बैठ पा रहे हैं और जो मोबाइल, डेस्कटॉप या लेपटॉप के माध्यम से प्रशिक्षण में शामिल होंगे, उनके लिए निर्धारित प्रशिक्षण तिथि से एक दिन पहले ऑनलाइन-लिंक भेजने की व्यवस्था भी की गई है। प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग के लिए इसमें शामिल प्रतिभागियों की सूची प्रशिक्षण के बाद एसआईआरडी को उपलब्ध कराने के निर्देश भी सभी जिलों को दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: पचपेड़ी पुलिस द्वारा अवैध शराब ब्रिकी पर कार्यवाही जारी, भारी मात्रा मे शराब ब्रिकी करते आरोपी गिरफ्तार

जिलावार प्रशिक्षण कार्यक्रम

रायपुर एवं बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के रोजगार सहायकों को 6 जुलाई को सुबह 11 बजे से तथा गरियाबंद एवं महासमुन्द के रोजगार सहायकों को दोपहर ढाई बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा। 7 जुलाई को सुबह 11 बजे से धमतरी व दुर्ग, 8 जुलाई को सुबह 11 बजे से बेमेतरा और बालोद, 9 जुलाई को सुबह 11 बजे से राजनांदगांव, 12 जुलाई को सुबह 11 बजे से कबीरधाम व बस्तर तथा दोपहर ढाई बजे से कोण्डागाँव, नारायणपुर व काँकेर जिले में पदस्थ ग्राम रोजगार सहायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।  

कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर पर 13 जुलाई को सुबह 11 बजे से दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर व सरगुजा तथा दोपहर ढाई बजे से सूरजपुर व बलरामपुर-रामानुजगंज, 15 जुलाई को सुबह 11 बजे से कोरिया व जशपुर एवं दोपहर ढाई बजे से बिलासपुर व मुंगेली, 16 जुलाई को सुबह 11 बजे से रायगढ़ और दोपहर ढाई बजे से जाँजगीर-चाम्पा तथा 19 जुलाई को सुबह 11 बजे से गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही व कोरबा जिले के प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग के नए अध्यक्ष हेमन्त वर्मा को दिलाई शपथ, आयोग के 5वें अध्यक्ष बनें
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर जिले के पुलिस कर्मचारियों को दिया गया फिंगरप्रिंट का प्रशिक्षण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: खाद्य मंत्री की तबीयत अचानक बिगड़, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending