छत्तीसगढ़
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने किया जिले के 100 प्रतिभावान छात्रों का सम्मान
सोमवार को कोरिया पुलिस द्वारा रक्षित केंद्र बैकुंठपुर में जिले के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें सत्र 2021-22 में जिले में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 90% से ऊपर अंक अर्जित करने वाले 100 प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने किया।
कार्यक्रम के दौरान स्वागत उद्बोधन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह ने देते हुए कहा कि बड़े ही गर्व की बात है कि आप जिले के ऐसे होनहार छात्र छात्राएं हैं जिन्होंने अपने साथ ही जिले को गौरवान्वित किया है हम सभी आपकी काबिलियत से काफी प्रफुल्लित हैं। मुख्य अतिथि की आसंदी से पुलिस अधीक्षक कोरिया प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं से बड़े ही सरल सहज ढंग से एवं विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए कहा कि आपने अपने जीवन की प्रथम पायदान बड़ी उत्कृष्टता पूर्वक पार किया है पर आगे रास्ता अभी कठिन है और कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ अग्रसर रहकर मंजिल प्राप्त करना है जिसके लिए निरंतर आज से ही जनरल नॉलेज की पुस्तकें समाचार पत्र पत्रिकाएं एवं अच्छी पुस्तकों का अध्ययन करते रहें और अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने हेतु दृढ़ संकल्प के साथ लगे रहें। साथ ही साथ यातायात नियमों का पालन व साइबर अपराध से संबंधित विस्तृत जानकारी छात्र छात्राओं को प्रदान करते हुए अपनी शुभकामनाएं दिए।
सम्मान समारोह में प्रथम क्रम में प्रदेश स्तर में टॉप 10 की सूची में स्थान बनाने एवं जिले में 96.83% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर न्यू लाइफ इंग्लिश मीडियम स्कूल जनकपुर की छात्रा कुमारी अंजिला कुशवाहा को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया तत्पश्चात क्रमवार जिले में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नेल्सन कुजूर, रक्षित निरीक्षक हेमंत टोप्पो, थाना प्रभारी कोतवाली अश्विनी सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक शिक्षिकाएं, अभिभावक गण, मीडिया के सम्माननीय पदाधिकारी गणों के साथ अन्य गणमान्य जन व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रदर्शन सहायक उपनिरीक्षक राजीव गुप्ता ने किया एवं सफल संचालन यातायात लांस नायक महेश मिश्रा ने किया ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized7 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized17 hours ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
