Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : दाई-दीदी क्लीनिक,महिलाओं की बीमारी हो रही ठीक, 700 से अधिक कैंपो में 50 हजार से अधिक महिलाएं हुई लाभान्वित

Published

on

रायपुर|  महिलाओं के लिए शुरू की स्पेशल उपचार सुविधा दाई दीदी क्लीनिक योजना से जरूरतमंद और गरीब बीमार महिलाओं को समय पर उनके ही घर के आसपास निःशुल्क उपचार मिलने लगा है। दाई दीदी क्लीनिक के अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट में सभी प्रकार की सुविधाओं के साथ चिकित्सक सहित सभी स्टाफ महिलाएं होने की वजह से इलाज कराने वाली महिलाओं को अपनी समस्याएं बताने में किसी प्रकार की झिझक भी नहीं होती। यहीं वजह है कि रायपुर, बिलासपुर और भिलाई नगर पालिक निगम में शुरू हुई इस योजना से लगभग 700 कैम्पों में अब तक 50 हजार से अधिक महिलाएं दाई दीदी क्लीनिक योजना से लाभान्वित होकर ठीक हो चुकी है। अपने कामकाजों में व्यस्त रहने वाली संगीता यादव और सुशीला देवांगन भी उन्हीं महिलाओं में है जो अपने घर के नजदीक लगने वाली दाई दीदी क्लीनिक के शिविर में इलाज कराकर ठीक हुई है।

यह भी पढ़ें   Breaking: 66 इंस्पेक्टर, 533 सब इंस्पेक्टर का हुआ तबादला…

  रायपुर शहर के डंगनिया में रहने वाली संगीता यादव और सुशीला देवांगन ने बताया कि वे प्रतिदिन प्रातः में ही घर से बाहर काम करने निकल जाती है। पहले जब कभी बीमार होती थी तब इलाज के लिए बहुत तकलीफ उठानी पड़ती थी। संगीता यादव ने बताया कि पति के मौत के बाद किसी तरह खुद ही घर का खर्च निकालने घरों में काम करती है। उनकी इतनी आमदनी भी नहीं है कि अपनी बीमारी का इलाज के लिए वह अपना कामकाज छोड़कर  किसी प्राइवेट अस्पताल में जा सकें। उन्होंने बताया कि दाई दीदी क्लीनिक योजना से जब उनके ही घर के पास शिविर लगना प्रारंभ हुआ तो उन्हें पता चला कि यहां महिलाओं के बीमारियों का इलाज महिला चिकित्सक द्वारा ही निःशुल्क किया जाता है। एक दिन बुखार और कमजोरी महसूस होने पर जब शिविर में पहुँची तो उन्हें जाँच के बाद दवाइयां दी गई। यहाँ से मिली दवा से वह दो दिन में ही ठीक हो गई। श्रीमती सुशीला देवांगन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें कमजोरी के साथ हाथ पैर में दर्द हो रहा था। घर के पास में ही दाई दीदी क्लीनिक का कैम्प लगे होने की जानकारी के बाद इलाज के लिए आई है। यहाँ उन्हें जाँच के बाद दवा दी गई है। उन्होंने बताया कि वह पहले भी इन शिविरों में आकर उपचार करा चुकी है। यहाँ उपचार के बाद ठीक हो गई थी। अभी फिर जरूरत महसूस हुई तो यहाँ आई है। सुशीला देवांगन ने बताया कि दाई दीदी क्लीनिक योजना महिलाओं के लिए बहुत ही लाभदायक और सहूलियत वाली सुविधा है। बीमारी सहित अन्य तकलीफ में यहाँ अपनी समस्या को खुलकर महिला चिकित्सक को बता सकती है। यहाँ निःशुल्क दवा देने के साथ  लैब टेस्ट भी निःशुल्क है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh Breaking: जवानों पर नक्सलियों ने की फायरिंग
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बलरामपुर : स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में इन पदों पर निकली भर्ती
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   जांजगीर-चाम्पा : पहले यूँ ही बह जाता था पानी, नाला बंधान से किसानों की बढ़ गई आमदनी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending