Connect with us

छत्तीसगढ़

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने 85 लाख से अधिक के विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

Published

on

रायपुर| प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने गत दिवस रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखण्ड के विभन्न गांवों के दौरान लगभग 85 लाख 20 हजार रूपए के विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। उन्होंने इस दौरान आंगनबाड़ी व नवनिर्मित चबूतरा का लोकार्पण किया। इसके अलावा सामुदायिक भवन, उप स्वास्थ्य केन्द्र, कॉमन सर्विस सेंटर भवन, तरल एवं ठोस अपशिष्ठ पदार्थ भवन, माध्यमिक शाला में लाईब्रेरी स्थापना, पानी टंकी निर्माण, सी.सी. रोड निर्माण, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाईट स्थापना कार्य के लिए भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री पटेल ने ग्राम आमापाली में 400 मीटर सीसी रोड निर्माण, कुकरीझरिया में सामुदायिक भवन और खैरपाली में पंडाल बनाने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें   उत्तर बस्तर कांकेर : चिल्हाटी गौठान में उत्तरप्रदेश से पहुंचे उप संचालक कृषि ने किया गोधन और मिलेट मिशन योजना की सराहना


    उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती प्रदान करने और गाँव में रहने वाले सभी वर्ग के लोगों को उनकी जरुरत के अनुसार आजीविका के साधन मुहैय्या कराने के साथ ही उनकी आर्थिक उन्नति के लिए कई योजनाएं शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिला है।

आदिवासी अंचलों के निवासियों के आजीविका का मुख्य स्त्रोत वनोपज के भी समर्थन मूल्य में खरीदी के दायरे को विस्तार देकर कीमतों में वृद्धि की गयी। जिसका लाभ वनवासी परिवारों को मिल रहा है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर योजना शुरू की है। जिसके अंतर्गत ग्रामीण भूमिहीन मजदूर परिवारों को 6 हजार रूपए वार्षिक की सहायता राशि इसी साल से दी जाएगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, कुपोषण मुक्ति की दिशा में भी व्यापक स्तर पर कार्य हो रहा है।

यह भी पढ़ें   संत राजाराम साहिब के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल हुए सीएम बघेल

उच्च शिक्षामंत्री पटेल ने कहा कि ग्रामीण जरूरतों के मुताबिक अधोसंरचनात्मक विकास कार्य भी तेजी से कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चपले और कुसमुरा में कॉलेज खुलने से क्षेत्र में उच्च शिक्षा को मजबूती मिली है। घर के पास ही युवाओं को पढ़ाई की सुविधा मिल रही है। उन्होंने इस दौरान विभिन्न ग्रामवासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल ने ली खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की बैठक, 267 करोड़ की लागत के प्रस्तावों का अप्रूवल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   राजेंद्र ढीमर मछुआ बोर्ड के उपाध्यक्ष नियुक्त, बोर्ड में 6 सदस्यों की भी हुई नियुक्ति
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रायगढ़: सीएम साय ने महतारी वंदन योजना की किस्त हितग्राही के हाथों से डलवाकर सुशासन का संदेश दिया
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending