Connect with us

छत्तीसगढ़

ओडिशा ट्रेन हादसे पर उच्चस्तरीय जांच के आदेश

Published

on

Coromandel Train Accident: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार (2 जून) शाम को हुए एक बड़े रेल हादसे ने 233 जिंदगियां लील लीं. आज सुबह शनिवार (3 जून) की सुबह तक राहत एजेंसियों का बचाव कार्य जारी है, और घटनास्थल पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य के सीएम नवीन पटनायक पहुंचे हुए हैं.

घटनास्थल पर पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक तरफ जहां दुर्घटनाग्रस्त बोगियों का जायजा लिया, राहत-बचाव अभियान की समीक्षा की और रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे अधिकारियों से मिले, लेकिन सवालों से दूर भागते भी नजर आए.

उन्होंने कई सवालों के जवाब में सिर्फ यही कहा कि वह देखेंगे, उनके अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. उन्होंने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं, तो वहीं उन्होंने अपने इस्तीफे के सवाल पर चुप्पी साध ली.

रूट पर ट्रेनों के संचालन को लेकर क्या बोले रेल मंत्री?
बहुत ही बड़ी घटना है, सभी दिवंगत आत्माओं के साथ हमारी प्रार्थना है, हमारी सभी विभागों की टीमें मौजूद है. सभी जगह से मोबालाईजेशन किया है, उन सभी परिवारों के साथ मेरी प्रार्थना है, जिनके परिवार का मेंबर नहीं रहा है, जहां कहीं भी बेस्ट सुविधा है, वहां स्वास्थ्य ईलाज करवाया जाएगा.

यह भी पढ़ें   जगदलपुर : रोजगार कार्यालय में नवीनीकरण एवं योग्यता जुड़वाने हेतु आवेदक करें ऑनलाईन पंजीयन

एक हाईलेवल कमेटी भी तय हो गई है, इस एक्सीड़ेंट के तह तक जाएंगे, और पूरी घटना को समझा जाएगा. अभी सारा फोकस रेस्क्यू पर है, यह जिस तरीके की घटना है, मानवीय संवेदना हमें रखनी है, रेस्टोरेशन का काम तुरंत चालू होगा. रेलवे, NDRF, SDRF की टीम बचाव कार्य में जुटी है. फिलहाल हमारा ध्यान बचाव कार्य पर है. राहत और बचाव कार्य खत्म होने के बाद ही बहाली का कार्य शुरू कर दिया जाएगा. पहले से ही बहाली के लिए मशीने तैनात हैं.

घटनास्थल पर पहुंचे उडीसा के सीएम नवीन पटनायक
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक दुर्घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कर स्थिति का जायज़ा लिया. तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन, शिव शंकर और अंबिल महेश चेन्नई एयरपोर्ट पहुंच गये हैं और वह ओडिशा के बालासोर के लिए निकल गये हैं, जहां रेल हादसे में 238 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 900 लोग घायल हैं.

यह भी पढ़ें   पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहे पिछड़ा वर्ग की उन्नत्ति के काम

उदयनिधि ने कहा, हम मौजूदा स्थिति की जानकारी लेने के लिए वहां जा रहे हैं. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने ओडिशा के मुख्यमंत्री से बात की है. तमिलनाडु में रेल दुर्घटना से प्रभावित तमिल लोगों के लिए अस्पताल की सुविधा भी तैयार है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने मुक्तिधाम में नीम के पौधों का रोपण कर आम नागरिकों को पर्यावरण सुरक्षा के लिए किया प्रेरित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   पार्वती बाई को नहीं जाना पड़ा अस्पताल, एमएमयू से घर के पास हो गया मुफ्त इलाज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मां काली की आपत्तिजनक फोटो ट्वीट करने के बाद यूक्रेन ने मांगी माफी, जानिए पूरा मामला
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending