Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur: चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार एवं 4 विधि से संर्घषरत बालक निरुद्ध

Published

on

बिलासपुर| उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चकरभाटा गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में चोरी, नकबजनी के घटनाओं में आरोपी की पतासाजी की जा रही है

दिनांक 12.09.2022 को प्रार्थिया मिल बाई चतुर्वेदी पति भैरव प्रसाद उम्र 45 वर्ष निवासी जोगीपुर रहंगी की 27.08.2022 को अपने घर का ताला बंद करके पारिवारिक कार्यक्रम मे अपने मायके बोहरडीह गई थी और दिनांक 12.09.22 को अपने घर रहंगी आकर देखी तो उसके छत के अल्बेस्टर सीट को हटाकर घर के अंदर प्रवेश कर अलमारी के लाॅक को तोडकर कोई आज्ञात चोर सोने चांदी के जेवर, चावल, एलईडी टीवी कांसा की थाली एवं नगदी रकम चोरी कर ले गया था। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: जानिए इस दिवाली पर कितने घंटे फोड़ सकेंगे पटाखें, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही आशीष वर्मा पिता प्रमोद वर्मा उम्र 21 वर्ष, कुन्दन जोगी पिता गणेश जोगी उम्र 19 वर्ष एवमं 4 विधि से संर्घषरत बालक सभी निवासी जोगीपुर रहंगी थाना चकरभाठा से विधिवत पूछताछ करने पर चोरी की घटना को अंजाम देना बताए तथा कुछ सामान को बेच देना तथा चोरी किए हुए कुछ सामान को छिपा कर रखना बताते हुए बरामद कराए हैं। चोरी के जेवरात में अंगूठी व चांदी का माला प्रस्तुत किए हैं जिनको बिक्री करने का प्रयास किए थे सोने का नहीं होने से बिक्री नहीं होना बताए हैं।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मनोज नायक, प्रधान आरक्षक सिद्धार्थ पाण्डेय, आरक्षक संजय विश्वास, सतपूरन जांगड़े, नूरुल कादीर व चंद्रकांत निर्मलकर का योगदान रहा ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   4 दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   नारायणपुर : प्रशिक्षकों के लिए 17 अगस्त से 6 सितम्बर तक ऑनलाईन रिफ्रेशर कोर्स
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सन्नी पांडेय के शानदार शतक की बदौलत अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय ने किया क्वालिफाई, ईस्ट जोन की श्रेष्ठ 4 टीमों में बनाई अपनी जगह
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending