Connect with us

छत्तीसगढ़

केशकाल घाटी की सड़क का मरम्मत कार्य जारी, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Published

on

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के परिपालन में बस्तर अंचल से लेकर सरगुजा अंचल तक की सड़कों के रख-रखाव एवं मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। बस्तर अंचल के प्रवेश द्वार के नाम से प्रसिद्ध केशकाल घाटी की सड़क के मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य निर्वाध रूप से जारी रहे, इसकों ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा फिलहाल भारी वाहन के आवागमन को रोका गया है। कोण्डागांव कलेक्टर दीपक सोनी ने आज केशकाल घाटी पहुंचकर सड़क मरम्मत के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मरम्मत कार्य को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने केशकाल घाटी के तीसरे से सातवें टर्निंग पाइंट तक पैदल चलकर कार्य की गुणवत्ता का मुआयना भी किया।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : अवैध शराब बेच रही थी सहायक शिक्षिका, गिरफ्तारी के बाद हुई सस्पेंड

योजनाबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा सड़क मरम्मत कार्य

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के केशकाल घाटी में सड़क मरम्मत कार्य को योजनाबद्ध तरीके से तेजी के साथ संचालित किया जा रहा है। पेंच रिपेयर कार्य को तकनीकी एवं गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने नियमित तौर पर मॉनिटरिंग किये जाने 5 उप अभियंताओं की ड्यूटी लगाई गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी भी इस कार्य की निरन्तर मॉनिटरिंग कर रहे है। कलेक्टर सोनी ने केशकाल घाटी के तीसरे मोड़ पर ग्राउंड वॉटर की निकासी के लिए प्लान तैयार कर सीमेंट कांक्रीटीकरण किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। केशकाल घाट के सभी मोड़ों पर सुरक्षा दिशा-निर्देश के लिए सूचना पटल, रिफ्लेक्टर मिरर, सड़क पर मार्किंग, संकेतक रेडियम इत्यादि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित

गौरतलब है कि केशकाल घाट में पेंच रिपेयर कार्य को तेजी के साथ अनवरत संचालित करने के फलस्वरूप विगत 4 नवम्बर से 11 नवम्बर तक केशकाल घाट पर बसों एवं छोटी चौपहिया वाहनों को छोड़कर भारी माल वाहनों के आवागमन को प्रतिबन्धित किया गया है। इन भारी माल वाहकों के आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें   अबूझमाड़ में नई सुबह, किसानों को मिलने लगा उनका हक, किसान क्रेडिट कार्ड सहित कृषि और उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का मिला लाभ

इन भारी वाहनों एवं ट्रकों के द्वारा वैकल्पिक मार्ग का उपयोग सुनिश्चित कराये जाने और आम जनता की सुविधा के मद्देनजर केशकाल घाट से बसों तथा छोटी चौपहिया एवं दुपहिया वाहनों की सुगम आवाजाही की व्यवस्था करने हेतु प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है। कलेक्टर सोनी के सड़क मरम्मत निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग आरके गुरु, एसडीएम शंकरलाल सिन्हा तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अवैध नशीली पदार्थों के विरुद्ध कर्रवाई जारी, 2 आरोपियों के कब्जे से 27 लीटर महुआ शराब जप्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अबूझमाड़ में नई सुबह, किसानों को मिलने लगा उनका हक, किसान क्रेडिट कार्ड सहित कृषि और उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का मिला लाभ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अवैध नशीली पदार्थों के विरुद्ध कर्रवाई जारी, 2 आरोपियों के कब्जे से 27 लीटर महुआ शराब जप्त
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending