Connect with us

छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल की आज की ये 10 बड़ी घोषणाएं

Published

on

रायपुर: 10 Big Announcement of CM Bhupesh baghel भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अंतागढ़ विधानसभा के पोडगांव ग्राम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अंतागढ़ परगना के सिपाही माने जाने वाले टोंगराज बाबा के मंदिर के नए स्वरूप को जनता को समर्पित किया। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार जगदलपुर के प्रथम राजा अन्नमदेव के द्वारा अपने राज्य के अंतिम छोर पर बसे अंतागढ़ विधानसभा के पोड़गांव में राज्य की सरहद की रक्षा के लिए टोंगराज बाबा की प्रतिमा को स्थापित करवाया गया था

आज मंदिर के लोकार्पण पर मां दंतेश्वरी के अंगरक्षक माने जाने वाले देवताओं को भी टोंगराज बाबा के मंदिर में लाया गया था, इसमें क्षेत्र के प्रमुख देव माने जाने वाले कोसर्रा डोकरा बाबा एवं अन्य रक्षक अंतागढ़ की देवता देवली दाई, नयापारा के चूंगा बाबा की भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक विधि विधान से पूजा अर्चना की और ग्राम की रक्षा की कामना देवी देवताओं से की। इस अवसर पर देवगुड़ी परिसर में मुख्यमंत्री ने कदंब के पौधे का रोपण भी किया।

यह भी पढ़ें   रायपुर एयरपोर्ट रोड में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत

अंतागढ़ विधानसभा के पोडगांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा देवगुड़ी के दर्शन उपरांत अंतागढ़ विधानसभा ग्राम कामता एवं पानावार की देवगुड़ियों में साढ़े 5-5 लाख रूपयों की लागत से कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण तथा 1.62 करोड़ रूपयों की लागत से 26 देवगुड़ियों का सौन्दर्यीकरण कार्य भूमिपूजन किया।

पोड़गांव में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं

– अंतागढ़ में अपर कलेक्टर और एडिशनल एसपी की पदस्थापना की घोषणा।
– अंतागढ़ पोड़गाव से टेमरूपानी तक रोड़ चौड़ीकरण की घोषणा।
– अंतागढ़ में तहसील भवन निर्माण की घोषणा।
– अंतागढ़ गोल्डन चौक से बिजली ऑफ़िस तक मॉडल रोड निर्माण की घोषणा।
– ग्राम पंचायत बण्डापाल बालक/बालिका स्कूल एवं आश्रम निर्माण की घोषणा।
– आमाबेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा।
– उप स्वास्थ्य केंद्र भैंसासूर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा।
– ग्राम पंचायत बड़े गोपाल में नवीन आंगनबाड़ी की घोषणा।
– पोड़गांव हायर सेकेंडरी स्कूल के नवीन भवन की घोषणा।
– गुडरापारा नाला में पुलिया निर्माण की घोषणा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दुर्ग: शराब दुकान की मांग को लेकर चक्का जाम, वार्ड वासियों ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दुर्ग: शराब दुकान की मांग को लेकर चक्का जाम, वार्ड वासियों ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   जशपुरनगर : फरसाकानी महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में मिलेट प्रसंस्करण कार्य प्रारंभ
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending