छत्तीसगढ़
आरपीएफ बिलासपुर तथा जीआरपी बिलासपुर द्वारा नशे के सौदागरों के विरुद्ध अभियान जारी पकड़ा गया गांजे का तस्कर
*1. अपराध संख्या-* 33/22 U/S 20(b) एनडीपीएस एक्ट *2.बरामद तथा जप्त संपत्ति का मूल्य** 01 काले रंग के पिट्ठू बैग में हजार हजार gm के 4 पैकेट में कुल 4 kg गांजा मूल्य लगभग 20000/- ₹
3. गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम और पता:- प्रदीप चौहान पिता संतोष चौहान,उम्र-19 वर्ष,निवासी ग्राम-बरतरी,थाना-बहोरीबंद, जिला-कटनी(म. प्र.)
7. घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर श्री ए एन सिन्हा तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर श्री ऋषि कुमार शुक्ला के निर्देशन में रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के आदेशानुसार नशे के सौदागरों के विरुद्ध कार्रवाई- धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन-नारकोस अभियान के क्रम में दिनांक 03/04/22 को रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर निरीक्षक-भास्कर सोनी, sipf-कुलदीप सिंह साथ स्टॉप प्रधान आरक्षक आरपी मिश्रा तथा आरक्षक अंकित मरावी तथा जीआरपी बिलासपुर प्रभारी उप निरीक्षक हरीश शर्मा साथ स्टाफ द्वारा रेलवे स्टेशन बिलासपुर में गश्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर प्लेटफार्म नंबर 05 पर आई गाड़ी संख्या 08263 टिटलागढ़ पैसेंजर के इंजन से तीसरा जनरल बोगी में एक संदिग्ध व्यक्ति नाम व पता- प्रदीप चौहान पिता संतोष चौहान,उम्र-19 वर्ष,निवासी ग्राम-बरतरी,थाना-बहोरीबंद,जिला-कटनी के पास से 01 काले रंग के पिट्ठू बैग में हजार हजार gm के 4 पैकेट में कुल 04 kg गांजा मूल्य लगभग 20,000 /- ₹ के साथ रंगे हाथ समय लगभग 23:40 बजे पकड़ा गया जिसे एनडीपीएस एक्ट में दर्शाए गए प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई करते हुए जीआरपी थाना बिलासपुर लाकर आरोपी प्रदीप चौहान के विरुद्ध अपराध संख्या 33/22 U/S 20(b) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को आज दिनांक 04/04/22 को माननीय न्यायालय बिलासपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया
👉 बरामद संपत्ति तथा अभियुक्त का फोटोग्राफ 👇
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized5 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized4 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized3 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized2 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized10 hours ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
