छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा : जिले के 16 मजदूरों को उत्तर प्रदेश से मुक्त कराया गया
जांजगीर-चांपा| जिले के मजदूरों को बंधक बनाए जाने और प्रताड़ित किए जाने की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने इस मामले में उचित कार्यवाही के निर्देश श्रम पदाधिकारी को दिए थे। जिस पर श्रम विभाग द्वारा उत्तरप्रदेश में फंसे 16 मजदूरों को अवमुक्त करा लिया गया है। सभी मजदूर अपने गृह ग्राम के लिए रवाना हो गए हैं।
मजदूरों की शिकायत मिलने पर कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में श्रम पदाधिकारी द्वारा जिला – महराजगंज (उ०प्र०) के सहायक श्रमायुक्त से सम्पर्क कर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निवेदन किया गया। साथ ही जिला कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महराजगंज (उ०प्र०) को संयुक्त कलेक्टर द्वारा सुरेन्द्र भार्गव, पूर्व अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद तहसील – जैजैपुर, जिला- जांजगीर-चांपा (छ0ग0) के शिकायत में उल्लेखित ग्राम – परसदा, थाना- हसौद तहसील – जैजैपुर, जिला- जांजगीर-चांपा (छ०ग०) के महिला, पुरूष एवं बच्चे सहित कुल 16 को मजदूरों को जमादार डबलू लहरे – निवासी ग्राम – पिरदा, थाना- मालखरौदा जिला- जांजगीर-चांपा (छ0ग0) ईट बनवाने के लिए ग्राम नदुआ बाजार ( झंझनपुर ), थाना – सिन्दुरीया, जिला- महराजगंज ( उ०प्र०) लिए ले जाया गया है। जहां ठेकेदार प्रदीप निवासी ग्राम – कश्मरिया (पहलीवारा), थाना – सिन्दुरीया, जिला- महराजगंज (उ०प्र०) के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है उनके खाने पीने हेतु राशन उपलब्ध नही कराया जा रहा है और उन्हें अपने गृह ग्राम वापस नहीं आने दिया जा रहा है।
तत्संबंध में जिला दण्डाधिकारी, जिला- महराजगंज (उ०प्र०) से निवेदन किया गया कि वैधानिक कार्यवाही करते हुए श्रमिकों को अवमुक्त कराकर उन्हे सकुशल गृह ग्राम भिजवाने हेतु कष्ट करें। जिस पर जिला – महराजगंज (उ०प्र०) के सक्षम अधिकारी द्वारा शिकायत पर कार्यवाही कर बताया गया कि उक्त सभी श्रमिकों के लिए खाना का व्यवस्था किया जाकर 02 जून 2022 को शाम 3 बजे गोरखपुर रेल्वे स्टेशन से अपने गृह ग्राम के लिये प्रस्थान कर चुके हैं।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized14 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
