Uncategorized
हैप्पी बर्थडे अमीषा पटेल, आखिर कहां गायब हो गयी यह खूबसूरत एक्ट्रेस!
मुंबई| सनी देओल स्टारर और देशभर में गदर मचाने वाली फिल्म गदर की हीरोइन अमीषा पटेल की खूबसूरती से भला कौन वाकिफ नहीं है…… लेकिन पहली फिल्म कहो न प्यार है से स्टारडम की उंचाईयां छूने वाली अमीषा पटेल के साथ ऐसा क्या हुआ कि तीन तीन हिट फिल्में देने के बाद भी उसका कॅरियर कभी परवान नहीं चढ़ सका…… आज अमीषा पटेल पूरे 45 बरस की हो गयी हैं, आइए आपको बताते हैं कि कहां है यह खूबसूरत हीरोइन और क्यों नहीं हो सकी सफल….अमीषा पटेल का नाम ऐसी हीरोइनों में शुमार है जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक सुपरहिट फिल्म से की थी। इस साल अमीषा अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। अमीषा का जन्म 9 जून 1976 मुंबई में हुआ था।
गुजराती परिवार में जन्मीं अमीषा ने साल 2000 में फिल्म कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अमीषा को इस फिल्म में रोल अपने पिता की वजह से मिला था। इस फिल्म के हिट होने के बाद साल 2001 में उनकी फिल्म गदर ने सच में गदर मचा दी थी। फिल्म में अमीषा ने सनी देओल के साथ अमीषा ने बेहतरीन काम किया था। इस फिल्म के लिए अमीषा को बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।साल 2002 में अमीषा ने बॉबी देओल के साथ फिल्म हमराज में काम किया। यह फिल्म भी सुपरहिट रही थी। लगातार तीन हिट फिल्में देने के बावजूद आखिर ऐसा क्या हुआ कि अमीषा का करियर डूबता चला गया। अमीषा पटेल ने अपने लंबे करियर में 40 से अधिक फिल्में की हैं बावजूद इसके करियर का ग्राफ ढलता चला गया। अमीषा शायद पहली ऐसी एक्ट्रेस रही हों, जिन्हें अपनी पहली दो फिल्मों से वो स्टारडम मिला जो कई अभिनेत्रियों को अपने पूरे करियर में नसीब नहीं होता है। अब अमीषा फिल्मों में कम ही दिखाई देती हैं। हालांकि अमीषा बॉलीवुड में वापसी की कोशिश जरूर कर रही हैं लेकिन उन्हें सही प्लैटफॉर्म नहीं मिल पा रहा है। डायरेक्टर भी उन्हें सेकंड लीड या साइड रोल के तौर पर साइन करते हैं। अमीषा ने साल 2005 में आमिर खान के साथ फिल्म मंगल पांडे में काम किया था।
ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। साल 2007 में अमीषा ने हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड में बेहतरीन अदाकारी की। फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसके बाद अमीषा ने भूलभुलैया और रेस 2 जैसी हिट फिल्मों में काम किया लेकिन साइड रोल की वजह से अमीषा को खास पहचान नहीं मिल पाई। आखिरी बार वो फिल्म भैयाजी सुपरहिट में नजर आई थीं। इसके अलावा वो बिग बॉस के 13वें सीजन में मालकिन बनकर भी दिखाई दी थीं। जब हिंदी फिल्मों में काम नहीं मिला तो अमीषा ने तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।
हालांकि सफलता उन्हें वहां भी नहीं मिली। अमीषा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी अपनी मां और पापा से बिल्कुल नहीं बनती है। उनके बीच प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। अमीषा ने अपने पिता के खिलाफ 12 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप लगाया था। अमीषा की मानें तो उनके पिता उनके पैसों का गलत इस्तेमाल करते हैं। अमीषा पटेल का नाम एक समय पर निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ जुड़ा था। खुद अमीषा ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते पर मुहर लगाते हुए शादी को लेकर बातचीत की थी। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। अमीषा शराब को लेकर भी चर्चा में रही हैं। उनके कई वीडियो वायरल हुए जिसमें वे शराब के नशे में धुत दिखाई दीं। हालांकि वो बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पढ़ीं-लिखी हीरोइनों में से एक हैं। अमीषा इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट हैं।
Uncategorized
महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला

दोनों सरकारें मानेंगी फैसला- CM साय
दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम साय ने कहा कि जल विवाद को लेकर केंद्रीय जल आयोग (CWC) को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि दोनों प्रदेशों के हित में जो भी निर्णय होगा, दोनों सरकारें उसे मानेंगी।
सिंगापुर दौरे को लेकर भी बोले CM साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने प्रस्तावित सिंगापुर दौरे को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की विकास उपलब्धियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। सिंगापुर में वे निवेशकों और व्यापारियों से मुलाकात करेंगे तथा प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। सीएम ने कहा कि इस दौरे से कौशल विकास, तकनीक और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।
Uncategorized
छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों पर भर्ती कंप्यूटर आधारित चयन परीक्षा (CBT) के माध्यम से की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया को लेकर विभाग ने आवेदन और परीक्षा की संभावित तिथियां भी जारी कर दी है।
जारी विज्ञापन के मुताबिक संविदा के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे। अभ्यर्थी 21 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में किसी तरह की त्रुटि होने पर 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक सुधार का मौका दिया जाएगा।
विभाग के अनुसार भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 के बीच रखी गई है। परीक्षा विभिन्न पालियों में आयोजित की जा सकती है। वहीं अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 25 से 26 अक्टूबर 2026 के बीच जारी किए जाने की संभावित तिथि बताई गई है। अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर देख सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती


Uncategorized
दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल

भारतीय रेलवे इस फेस्टिव सीजन में कुछ स्पेशल ट्रेने चलाने जा रहा है. दिवाली और दशहरा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे 102 फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें चलाएगी. इन ट्रेनों में IRCTC के एप और ऑफिशियल वेबसाइट (irctc.co.in), रेलवे के रिजर्वेशन सेंटर और RailOne एप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं. इनमें सफर करने के लिए स्पेशल चार्जेस देना होगा.
त्योहारों के लिए भारतीय रेलवे ने अलग-अलग रूटों के लिए फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है. इसी में से एक रूट पर 102 फेरे वाली ट्रेनें चलाने जा रहा है.
दशहरा और दिवाली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है. इनमें मुंबई-चेन्नई, मुंबई-लातूर और कोल्हापुर-कलबुरगी रूट शामिल हैं. इन स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है. त्योहारों के लिए बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ये फैसला लिया है. 102 फेरे लगाने वाली ट्रेनें सोलापुर मंडल से गुजरने वाले अलग-अलग रूटों पर चलाई जाएंगी.
CSMT मुंबई-चेन्नई बीच वीकली स्पेशल ट्रेन के 6 फेरे चलाए जाएंगे. यह ट्रेन 14 अक्टूबर से 18 नवंबर तक हर बुधवार को मुंबई से रात 12:35 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 11:30 बजे चेन्नई पहुंच जाएगी. वापसी में चेन्नई-CSMT मुंबई स्पेशल 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक हर गुरुवार को सुबह 4 बजे चेन्नई से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4 बजे मुंबई आ जाएगी.
भारतीय रेलवे CSMT मुंबई और लातूर के बीच भी हफ्ते में दो बार चलने वाली स्पेशल ट्रेन चलाएगा, जो दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे लगाएगी.
रेलवे कोल्हापुर और कलबुरगी के बीच भी 64 फेरे लगाएगी. यह स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर रोज चलेगी. कोल्हापुर-कलबुरगी स्पेशल 10 अक्टूबर से 15 नवंबर तक हर दिन सुबह 6:10 बजे कोल्हापुर से रवाना होगी और शाम 4:10 बजे कलबुरगी पहुंचेगी। इस दिशा में कुल 32 फेरे होंगे.
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…
-
Uncategorized5 days ago
दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल
-
Uncategorized4 days ago
महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला
-
Uncategorized6 days ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
-
Uncategorized5 days ago
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए रायपुर में ट्रायल शुरू, 6 टीमों के लिए 108 खिलाड़ियों का होगा चयन
-
Uncategorized6 days ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
