Connect with us

छत्तीसगढ़

सीएम बघेल के ट्वीटर एकाउंट पर एक गरीब पिता ने की फरियाद, इलाज कराएगी राज्य सरकार

Published

on

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर एक गरीब पिता की फरियाद पर दिल की गंभीर बीमारी से पीड़ित 4 माह के उनके बेटे सिद्धार्थ का छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से इलाज कराए जाने की पहल की है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बघेल के ट्वीटर अकाउंट पर सिद्धार्थ के पिता रतनलाल यादव ने लिखा कि ‘सर मेरा बच्चा महज चार माह का है और दिल की बीमारी से पीड़ित है। बच्चे की सर्जरी हैदराबाद में होगी। मैं बहुत ही गरीब परिवार से हूं सर… कृपा कर मेरी मदद करें। मुख्यमंत्री के ट्वीटर अकाउंट पर जैसे ही यह सूचना मिली मुख्यमंत्री ने सिद्धार्थ के पिता को तुरंत ट्वीटर पर जवाब दिया कि बच्चे के इलाज की जिम्मेदारी अब छत्तीसगढ़ सरकार की है। आप निश्चित रहें। वर्तमान और भविष्य दोनों सुरक्षित हो इसके लिए हम सब प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : बिना अनुमति के धरना-प्रदर्शन करने पर अब होगी कार्रवाई

रतनलाल यादव बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखंड पलारी के गांव गबोद के रहने वाले हैं। श्री रतनलाल के बेटे सिद्धार्थ को दिल की बीमारी की वजह से जिला चिकित्सालय में हाल ही में भर्ती कराया गया था। वह अपने बेटे के इलाज के लिए नया रायपुर स्थित श्री सत्य सांई हास्पीटल भी ले जा चुके है। जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सिद्धार्थ के चेकअप के बाद उन्हें बेटे के दिल का ऑपरेशन हैदराबाद में कराये जाने की सलाह दी है। रतनलाल यादव की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, वह रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन करते हैं। बेटे के इलाज के लिए बेबस रतनलाल ने अंततः मुख्यमंत्री के ट्वीटर अकाउंट पर अपनी बेटे की गंभीर स्थिति और आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मदद का आग्रह किया। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने उन्हें ट्वीट संदेश भेज कर आश्वस्त किया कि सिद्धार्थ के इलाज को लेकर आपको चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बस्तर दशहरा में लड़कियों से छेड़छाड़: पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बदमाशों ने की छेड़खानी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में फिर तेज़ हुई कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटों में मिले इतने नए मरीज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर तथा जीआरपी द्वारा संयुक्त रूप से पकड़ा गया यात्री सामानों की चोरी करने वाला चोर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending