छत्तीसगढ़
बस्तर दशहरा में लड़कियों से छेड़छाड़: पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बदमाशों ने की छेड़खानी
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में 75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ मनचले 2 लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं। मामला जगदलपुर के मां दंतेश्वरी मंदिर के पास का है। मनचलों ने पुलिस सहायता केंद्र के सामने ही ये शर्मनाक हरकत की है। हालांकि ये भीतर रैनी रस्म के दौरान हुआ है या बाहर रैनी रस्म के दौरान फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
पास ही खड़ा दिख रहा पुलिस का जवान
दरअसल बस्तर दशहरा के मौके पर दशहरा देखने के लिए आईं लड़कियों के साथ कुछ मनचलों की ओर से छेड़छाड़ करने का करीब 7 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो लड़कियां किसी तरह से बदमाशों से बचकर निकलती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ मनचले उनके साथ छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं। पास में ही एक पुलिस का जवान भी नजर आ रहा है, लेकिन उनके सामने इस तरह की हरकत होने के बाद भी इन मनचलों को रोकने की जुर्रत नहीं की गई। इसे लेकर भी सोशल मीडिया में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं वीडियो के अंत में पास ही खड़ा एक युवक महिलाओं को सुरक्षित निकालने की कोशिश करता नजर आ रहा है, लेकिन तब तक मनचलों की टोली से वे लड़कियां दूर निकल जाती है।
पुलिस ने कहा- आरोपियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई
यह वीडियो वायरल होने के बाद ही मामला उजागर हुआ है। फिलहाल इस मामले के संबंध में पुलिस अब जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि बस्तर दशहरा के दौरान युवतियों से छेड़छाड़ के संबंध में कथित तौर पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इस संबंध में वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days agoदीपावली से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा: कल जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, अमित शाह करेंगे राशि ट्रांसफर
-
Uncategorized5 days agoछत्तीसगढ़ पुलिस में 128 पदों पर निकली भर्ती, बस्तर फाइटर्स आरक्षक के लिए 2 नवंबर से शुरू होगा आवेदन
-
Uncategorized7 days agoपीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को दी जीत की बधाई, कहा- ‘ग्लोबल साउथ’ की उन्नति के लिए मिलकर काम करेंगे
-
Uncategorized3 days agoAmit Shah in Hyderabad: राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- असली संसद में कभी PM नहीं बन पाएंगे
-
Uncategorized16 hours agoAsian Champions Trophy 2026: भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जापान को 4-1 से रौंदा, छठी बार जीता खिताब
