छत्तीसगढ़
Bilaspur News: सिम्स अस्पताल में, निरीक्षण का काम तेजी से चल रहा है,
सिम्स चिकित्सालय के अधिष्ठाता डॉ० के०के०सहारे लगातार चिकित्सालय के निरिक्षण में हैं। शुक्रवार को एम०आर०डी० (पंजीयन काउन्टर) पहुँच कर पंजीयन कार्य में लगे आपरेटरों से चर्चा की व मरीज पंजीयन कार्य में जल्दी करने के निर्देश दियें।
दवा काउन्टर में कार्यरत करर्मचारियों को सलाह दि गई की दवा लेने लाईन में खड़े मरीज या परीजनों की पर्ची लेकर उन्हे हॉल में लगी कुर्सी में आराम से बेठा दिया जायें व दवा निकाल कर उन्हे बुलाकर दवा प्रदान करने का प्रयास किया जायें। जिससे आम जन को बहुत देर खड़ा ना होना पड़े।
गायनिक ओ०पी०डी० में पहुच कर अधिष्ठाता ने व्यक्तिगत रुप से वहां पहुचें मरीजों से चर्चा की व सुविधाओं के बारे में चर्चा की। वहाँ उपस्थित मरीज व परिजनों ने उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष जताया।
एस०बी०आई० के द्वारा सी०एस०आर० मद से चिकित्साल को उपलब्ध कराये गये बेड साईड स्टूलों (मरीज बिस्तर के बाजू में लगाने के लिए) का निरिक्षण किया व तत्काल सभी स्टूलों को बैड़ के साथ लगवाने हेतू संबंधित को आदेशित किया। वर्तमान में 100 स्टूल चिकित्सालय में आ चूके है व 300 स्टूल आने शेष हैं।
नेत्र रोग वार्ड पहुंच कर मरीजों से चर्चा की व चिकित्सालय द्वारा दि गई सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर तत्काल ड्युटी डाक्टर को अवगत कराने व समाधान के लिए चिकित्सकों को निर्देष दिये।
एम०एम० 3 में निरिक्षण के दौरान अधिष्ठाता प्रत्येक बिस्तर के पास जा कर मरीजों से चर्चा कर रहे थे तभी उक्त वार्ड में भर्ती मरीज प्रेम सिंह उम्र 62 वर्ष के पास पहुचें, मरीज के परीजनों ने बताया की प्रेम सिंह के पूरे शरीर में सुजन हैं।
अधिष्ठाता ने जब ड्युटी डॉक्टर से उक्त मरीज के बारे में चर्चा की तो डॉक्टरों ने बताया की प्रेम सिंह के शरीर में रक्त व प्रोटीन की कमी हैं व मरीज पैरालाईज (लकवा) से ग्रसीत हैं।
शरीर में सुजन की वजह से रक्त वाहीका (नस) मिलने में समस्या हो रही है अधिष्ठाता डॉ० के०के०सहारे ने तत्काल वार्ड में उपलब्ध आवश्यक सामग्रीयों का उपयोग करते हुए स्वंय आई०वी० केनुला (जेल्को) प्रेम सिंह को लगाया व वहां उपस्थित समस्त कर्मचारियों को मार्ग दर्शन दिया।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized4 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized7 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized4 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized3 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized2 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized12 hours ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
