Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बहतराई इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

Published

on

बिलासपुर| अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम  स्व.बी आर यादव स्मृति राज्य स्तरीय खेल परिसर बहतराई (इंडोर स्टेडियम) में  प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जायेगा। राज्य शासन द्वारा जिले में आयोजित कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह को तय किया गया है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए प्रभारी कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपा है। पूरे कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नगर निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी होंगे। सहायक नोडल अधिकारी समाज कल्याण विभाग के प्रभारी संयुक्त संचालक होंगे। साफ- सफाई, मंच , टेंट एवं योगा स्थल पर आवश्यक बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। साउंड सिस्टम एवं विद्युत व्यवस्था नगर निगम एवं विद्युत विभाग, अतिथि आमंत्रण की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी एवं समाज कल्याण, प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी जनसंपर्क विभाग, यातायात व्यवस्था पुलिस विभाग, प्राथमिक चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, जलपान की व्यवस्था की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग
को सौंपी गई है।
              प्रभारी कलेक्टर हरिस एस ने सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सभी विभाग प्रमुखों को अधीनस्थ अधिकारी, कर्मचारियों सहित उपस्थिति सुनिश्चित करने निर्देशित किया  है। योग दिवस के दिन स्कूली छात्र छात्राएं भी जिला स्तरीय कार्यक्रम में योग प्रदर्शन में शामिल होंगे। गौरतलब है कि लोगों में योग के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।  योग से शरीर स्वस्थ और निरोगी रहता है। विगत कुछ वर्षों से लोगों में योग के प्रति जागरूकता आई है।

यह भी पढ़ें   होली खेलना पड़ गया भारी, ब्रेन हेमरेज के चलते दो की मौत..
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   लोगों की समस्याओं का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें - अरुण साव
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय : क्रिकेट खिलाड़ियों की दुर्दशा, जनरल बोगी में भूखे पेट तय करना पड़ा भुवनेश्वर तक का सफर, मैच जीतने के बाद भी कुलपति बेखबर!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   लोगों की समस्याओं का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें - अरुण साव
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending