Connect with us

छत्तीसगढ़

कोरिया: आज बैकुंठपुर ​के दौरे पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, आदिवासी सम्मेलन में होंगे शामिल

Published

on

 

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोरिया जिले के बैंकुठपुर विधानसभा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अपरान्ह 11 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.10 बजे बैकुंठपुर विधानसभा में जिला कोरिया के विकासखण्ड खडगवां के ग्राम पोंडी पहुंचेंगे और वहां भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद वे ग्राम पोंडी से दोपहर 1.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 2 बजे विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम पटना पहुंचेंगे और दोपहर 2.40 बजे भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम पटना से पूर्वान्ह 4 बजे कार द्वारा रवाना होकर बैकुण्ठपुर पहुंचेंगे और वहां वे शाम 6 बजे मानस भवन में आदिवासी समाज सम्मेलन में शामिल होंगे। साथ ही रात्रि 7 बजे से 9 बजे तक विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से भेंट करेंगे। बघेल रात्रि विश्राम बैकुण्ठपुर में करेंगे।

यह भी पढ़ें   IND vs ENG, 4th Test, Day 2, LIVE Updates: जायसवाल और गिल की जोड़ी पांव जमाती हुई, इंग्लैंड को मिलेगा करारा जवाब

 

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- 'घट-घट में बसते हैं राम, कोई सुर खराब करे तो कानून से ठीक कर सकते हैं..'
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   भारत में लड़ाकू जेट का इंजन विकास: एक नई शुरुआत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending