Connect with us

छत्तीसगढ़

खैरागढ़ उपचुनाव में 5वें राउंड में 6 हजार 827 वोटों से आगे चल रही कांग्रेस

Published

on

chhattisgarh keshri breaking

राजनांदगांव। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर वोटिंग चल रही है। पांचवे राउंड में कांग्रेस 6 हजार 603 वोटों से आगे आगे चल रही है। मतगणना केंद्र के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ लगी हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ता  CM भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं।

बता दें कि जिले के बीज निगम परिसर स्थित हॉल में मतगणना हो रही है। हॉल में कुल 14 टेबल लगाए गए, जिन पर तीन-तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना के कुल 21 राउंड होंगे। बता दें कि उपचुनाव में 77.84% मतदान हुआ है।खैरागढ़ में जब से उपचुनाव का ऐलान हुआ। तब से सियासी संग्राम पूरे जोरों पर रहा। आज इस संग्राम के नतीजे की बारी है। आज खैरागढ़ के रण का रिजल्ट आने वाला है। आज तय हो जाएगा कि किस सियासी दल की मेहनत रंग लाई है, और किसे हार मिली है, ये भी कहें तो गलत नहीं होगा कि आज मिशन 2023 के ट्रेलर का नतीजा आएगा। नतीजे से ये भी जानने को मिलेगा कि पिछली बार सत्ता परिवर्तन के बाद इस बार जनता के मन में क्या है। दोपहर बाद पता चल जाएगा।

यह भी पढ़ें   जशपुर: प्रेमी ने खेत में दफनाया प्रेमिका का शव, ऊपर बो दिया धान

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जैसे ही खैरागढ़ का नतीजा आएगा, हम जिला घोषित कर देंगे। इधर राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने दावा किया है कि खैरागढ़ में कांग्रेस हारी तो वो इस्तीफा दे देंगे। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि हमें पूरी उम्मीद है खैरागढ़ में भाजपा की जीत होगी। कांग्रेस से यशोदा वर्मा उम्मीदवार तो बीजेपी कोमल जंघेल ने बनाया है। जेसीसी जे न नरेंद्र सोनी को चुनावी मैदान में उतारा है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक साथ 7 पूर्व नक्सलियों ने किया सरेंडर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   नाबालिक से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने महाराजा अग्रसेन जयंती की दी बधाई
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending