छत्तीसगढ़
कार चोरी करने वाले आरोपियों को सरकण्डा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
नाम आरोपी – 01. दीपक विश्वकर्मा उर्फ चिकू पिता शेषनारायण विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष साकिन रांक थाना सीपत, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- राहुल यादव पिता गुहाराम यादव उम्र 20 वर्ष साकिन देवरी थाना सीपत, जिला बिलासपुर (छ.ग.) एक अन्य नाबालिक
बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सतीश कुमार ठाकुर निवासी दल्लीराजहरा बालौद ने दिनांक 04.07.2022 को थाना सरकण्डा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रायगढ़ में विद्युत विभाग घरघोड़ा उप संभाग में सहायक अभियंता के पद पर पदस्थ है जो दिनांक 28.06.2022 के रात्रि करीब 08.30 बजे अपने i-20 कार क्र. CG 04 MW 2617 से अपने भाई मनीष के यहां राजकिशोर नगर सरकण्डा आया था और अपने कार को भाई के घर के सामने सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे खड़ी किया था, जो दिनांक 04.07.2022 के रात्रि करीब 00.30 बजे तक घर के सामने खड़ा था कि सुबह करीब 06.30 बजे उठकर देखा तो जहां पर कार खड़ी किया था वहां कांच का टूकड़ा और लोहे की हथौड़ी पड़ा था एवं कार i-20 कार क्र. CG04MW 2617 नहीं था, आसपास पता तलाश किया कोई पता नहीं चला कोई अज्ञात व्यक्ति मेरा i-20 कार क्र. CG 04 MW 2617 किमती करीब 3,00,000/- रू. को चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर अप.क्र. 756 /2022 धारा 379 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये शहर में लागातार हो रही चोरी के संबंध में उ.म.नि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुरips द्वारा थाना क्षेत्र में टीम गठित कर कार चोरी का पतासाजी करने निर्देशित किया गया, जो पतासाजी दौरान आज दिनांक 06.07.2022 को टीम में तैनात आरक्षक अविनाश कश्यप को सूचना मिला कि उक्त चोरी हुई कार थाना सीपत क्षेत्रांतर्गत ग्राम रांक के पहाड़ी जंगल में खड़ी है जिसे ग्राम रांक निवासी दीपक विश्वकर्मा उर्फ चिकू अपने साथियों के साथ लाकर रखा है, की सूचना के संबंध में थाना प्रभारी को अवगत कराया जिस पर थाना प्रभारी द्वारा उ.म.नि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुरIPS को अवगत कराने पर तत्काल रेड कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये, जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक महोदय शहर उमेश कश्यप, एवं नगर पुलिस सरकण्डा श्रीमति स्नेहिल साहू के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये ग्राम रांक निवासी दीपक विश्वकर्मा उर्फ चिकू को घेराबंदी कर पकड़ कर कड़ाई पूर्वक पूछताछ करने पर ग्राम देवरी निवासी अपने साथी राहुल यादव एवं एक अन्य नाबालिक के साथ मिलकर राजकिशोर नगर सरस्वती शिशुमंदिर के पास से कार का शीशा हथौड़ी से तोड़कर चोरी कर लाकर रांक के जंगल में छिपाना बताया, जिसके निशान देही पर चोरी गई मशरूका i-20 कार क. CG04 MW 2617 को विधिवत् जप्त किया गया एवं इसके साथी आरोपी राहुल यादव एवं एक अन्य नाबालिक को उनके सकुनत से घेराबंदी कर पकड़कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।
उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. उत्तम साहू, सउनि बी.एस. लकड़ा प्र.आर. विनोद यादव, प्र. आर. विकास सेंगर, आर. प्रमोद सिंह, आर. अविनाश कश्यप, आर. असफाक अली, आर. सोनू पाल, आर. तदबीर सिंह, आर. सतपुरन जांगड़े थाना चकरभाठा का सराहनीय योगदान रहा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized6 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized1 day ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized4 hours ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
